image: Dhan Singh Rawat will come to Dehradun

उत्तराखंड से बड़ी खबर...धन सिंह रावत को लेने श्रीनगर पहुंचा सीएम का हेलीकॉप्टर

राज्यमंंत्री धन सिंह रावत का नाम मुख्यमंत्री पद की रेस में अब सबसे आगे चल रहा है...पढ़िए पल पल की अपडेट
Mar 9 2021 2:17PM, Writer:Komal Negi

सीएम के विशेष हेलिकॉप्टर से राज्यमंत्री धन सिंह रावत श्रीनगर से देहरादून पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उनके लिए खुद हेलिकॉप्टर भेजा है। राज्यमंंत्री धन सिंह रावत का नाम मुख्यमंत्री पद की रेस में अब सबसे आगे चल रहा है। खबर है कि कोई बड़ा विरोध नहीं हुआ तो उनके नाम पर मुहर लग जाएगी. सबसे खास बात ये है कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ही धन सिंह का नाम आगे बढ़ाया है। इससे पहले मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत दोपहर देहरादून स्थित सीएम आवास पहुंचे। इस दौरान उनके साथ उनके करीबी विधायक मुन्ना सिंह चौहान और देहरादून मेयर सुनील उनियाल गामा मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से तो बात नहीं की, लेकिन हाथ हिलाकर उनका अभिवादन जरूर किया। हालांकि जिस तरह की खबरें आ रही हैं उनसे यह जानकारी मिल रही है कि उन्हें केंद्र या फिर संगठन में कोई बड़ा पद दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: कोरोना का टीका लगवाने के बाद भी SSB जवान कोरोना पॉजिटिव..मचा हड़कंप


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home