image: Municipal corporations earnings from hoardings in Dehradun

देहरादून में होर्डिंग्स से भर रही गई नगर निगम की तिजोरी, जानिए हर महीने की कमाई

इस वक्त देहरादून शहरभर में 143 होर्डिंग्स लगे हैं, जिससे नगर निगम को महीने में 23 लाख रुपये का राजस्व मिल रहा है।
Mar 18 2021 7:39AM, Writer:Komal negi

राजधानी की सड़कों से गुजरते वक्त सड़क किनारे लगे होर्डिंग्स आपने भी देखे होंगे। कई बार गाहे-बगाहे इन पर नजर चली जाती होगी तो कई बार ये आपको इरिटेट भी करते होंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं अनचाहे से लगने वाले ये होर्डिंग्स ही नगर निगम की तिजोरी भरने का सबसे बड़ा जरिया हैं। इस वक्त शहरभर में 143 होर्डिंग्स लगे हैं, जिससे नगर निगम को महीने में 23 लाख रुपये का राजस्व मिल रहा है। होर्डिंग्स लगाने का प्रोसेस क्या है, अवैध होर्डिंग्स लगाने वालों के खिलाफ क्या कार्रवाई होती है, ऐसे कई सवाल आपके मन में भी होंगे। राज्य समीक्षा ने इन सवालों का जवाब ढूंढने की कोशिश की है, चलिए बताते हैं। शहर में होर्डिंग्स लगाने की अनुमति और इसका डेटा कलेक्ट करने का काम नगर निगम प्रशासन के पास है। निगम के मुताबिक शहर में अभी 143 होर्डिंग्स लगे हैं। जिन पर विज्ञापन लगाने की अनुमति है।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: रात में था शादी का जश्न... सुबह भीषण हादसे में गई 4 लोगों की जान
होर्डिंग पर विज्ञापन लगाने के लिए होर्डिंग साइट्स होल्डर को नगर निगम के सभी मानदंडों का पालन करना होता है। जो पालन नहीं करता, उसे जुर्माना भरना पड़ता है। होर्डिंग्स से कमाई करने के साथ ही नगर निगम अवैध होर्डिंग्स के खिलाफ भी लगातार कार्रवाई करता है। पिछले एक महीने में नगर निगम की टीम द्वारा अवैध होर्डिंग लगाने पर करीब 70 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया है। नगर निगम अवैध होर्डिंग्स लगाने पर अधिकतम 20 हजार रुपये तक का जुर्माना वसूल सकता है। होर्डिंग के लिए साइट्स पहले से निर्धारित हैं। टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से होर्डिंग साइट्स के होल्डर का चयन किया जाता है। होर्डिंग लगाने के लिए एक समिति बनी है। टेंडर प्रक्रिया में जो भी आवेदक सफल होता है। उसे सालभर लिए शहर में अपने संस्थान या कंपनी का होर्डिंग लगाने का अधिकार दे दिया जाता है। शहरभर में लगे होर्डिंग के माध्यम से नगर निगम हर महीने लाखों रुपये कमा रहा है।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home