image: Tirath Singh Rawat Swati Maliwal Ripped Jeans

उत्तराखंड: CM तीरथ के बयान पर DCW अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने साधा निशाना..पढ़िए पूरी खबर

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने उनपर तंज कसते हुए ट्वीट किया है और इस टिप्पणी को शर्मनाक बताया है।
Mar 18 2021 8:37PM, Writer:Komal Negi

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह को मुख्यमंत्री का भार संभाले हुए अभी थोड़े ही दिन हुए हैं कि इसी बीच वे समस्त सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन चुके हैं। सीएम रावत ने हाल ही में एक महिलाओं को लेकर एक विवादित टिप्पणी दी थी जिसके बाद से सोशल मीडिया पर खूब बवाल मच रहा है। उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत मुख्यमंत्री की कमान संभालते ही सुर्खियों में छा गए हैं।।हाल ही में उन्होंने महिलाओं को लेकर एक विवादित टिप्पणी दी थी। उनकी इस टिप्पणी से साफ झलक रहा था कि उनके मन में महिलाओं को लेकर किस प्रकार की सोच पल रही है। बीते बुधवार को एक कार्यक्रम में उन्होंने शिरकत ली और कहा कि वे हाल ही में प्लेन में थे जब उन्होंने एक महिला को फटी हुई जींस में और कड़े पहने हुए देखा। महिला के।साथ उसके दो बच्चे भी थे। इसके बाद उन्होंने यह मन में सोचा कि ऐसी महिलाएं भारतीय संस्कृति की कैसी हो सकती हैं और यह अपने बच्चों में कैसे संस्कार डाल रही है।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: 1 करोड़ की कीमत के हाथी दांत जब्त, पुलिस की गिरफ्त में 4 इंटरनेशनल तस्कर
उन्होंने यह भी कहा कि ऐसी महिलाएं अगर खुद में ही संस्कार नहीं लाएंगी तो अपनी आने वाली पीढ़ी को और अपने आने वाले बच्चों को संस्कार कहां से देंगी। उन्होंने कहा कि विदेशी संस्कृति अपनाने के चक्कर में हम अपने संस्कार भूलते जा रहे हैं और ऐसी महिलाएं समाज के लिए एक अच्छा उदाहरण पेश नहीं कर रही हैं।उनकी यह विवादित टिप्पणी वाली वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। कई महिलाएं इस टिप्पणी पर अपना विरोध जता रही हैं। महिलाओं के कपड़ों को लेकर की गई इस टिप्पणी पर दिल्ली महिला आयोग ने भी कड़ी आपत्ति जताई है। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने उत्तराखंड के सीएम पर तंज कसते हुए कहा है कि एक औरत के कपड़ों को लेकर मुख्यमंत्री द्वारा की गई है टिप्पणी बेहद शर्मनाक है.

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: 24 किलोमीटर तक उल्टी दिशा में दौड़ी ट्रेन..यात्रियों में मचा हड़कंप
उन्होंने कहा है कि शायद इसीलिए ही उनको सीएम के पद पर बैठाया गया है ताकि वे महिलाओं को लेकर इस प्रकार की टिप्पणी कर सकें। महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने ट्वीट करते हुए तीरथ सिंह रावत पर तंज कसते हुए कहा कि उत्तराखंड के सीएम को लड़कियों के जींस पहनने से दिक्कत है। वे मुख्यमंत्री तो बन गए हैं मगर उनकी सोच अभी भी सड़क छाप ही है और वह दिन दूर नहीं है जब यह जींस पहनने पर भी यूएपीए लगा देंगे। वहीं स्वाति मालीवाल ने दूसरा ट्वीट करते हुए कहा कि सीएम बड़े मजे लेकर बोल रहे हैं कि उन्होंने बगल वाली औरत को नीचे से ऊपर तक देखा और फटी जींस से उन्होंने उस लड़की के चरित्र को भांप लिया। उन्होंने कहा कि ऐसी भ्रष्ट बुद्धि वाले नेता आखिर जनता का प्रतिनिधित्व कैसे कर सकते हैं। बता दें कि सीएम तीरथ सिंह रावत की विवादित टिप्पणी के बाद समझ सोशल मीडिया पर उनकी खूब अवहेलना हो रही है।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home