image: Subodh uniyal become shshkiya prawakta uttarakhand govt

उत्तराखंड: कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल को मिली बड़ी जिम्मेदारी..2 मिनट में पढ़िए पूरी खबर

तीरथ कैबिनेट के गठन के बाद से शासकीय प्रवक्ता का पद खाली चल रहा था। अब यह जिम्मेदारी कृषि मंत्री सुबोध उनियाल को दी गई है।
Mar 20 2021 1:14PM, Writer:Komal Negi

उत्तराखंड में पिछले दस दिन के भीतर बड़े स्तर पर राजनीतिक-प्रशासनिक बदलाव हुए हैं। राज्य में पहले नेतृत्व परिवर्तन हुआ। 9 मार्च को पुराने सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। अगले ही दिन तीरथ सिंह रावत प्रदेश के नए मुखिया बन गए। तीरथ कैबिनेट का गठन भी हो गया है। अब सरकार के प्रवक्ता की जिम्मेदारी कौन निभाएगा, ये भी पता चल गया है। कृषि मंत्री सुबोध उनियाल को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए उन्हें राज्य सरकार का प्रवक्ता नामित किया गया है। इस तरह प्रदेश कैबिनेट में कृषि मंत्री सुबोध उनियाल का कद बढ़ा है, अब वो अपने विभाग संभालने के साथ-साथ सरकार के प्रवक्ता के तौर पर भी सेवाएं देंगे। इस संबंध में मुख्य सचिव ओम प्रकाश की तरफ से आदेश जारी कर दिए गए हैं। आपको बता दें कि त्रिवेंद्र सरकार में शासकीय प्रवक्ता की जिम्मेदारी पूर्व शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक निभा रहे थे। नई कैबिनेट में पुराने चेहरे ही दिख रहे हैं, लेकिन सिर्फ मदन कौशिक ही ऐसे मंत्री रहे, जिन्हें तीरथ कैबिनेट में जगह नहीं मिली। हालांकि उन्हें बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर नई जिम्मेदारी दी गई है। तीरथ कैबिनेट के गठन के बाद से शासकीय प्रवक्ता का पद खाली चल रहा था। अब यह जिम्मेदारी कृषि मंत्री सुबोध उनियाल को दी गई है।
यह भी पढ़ें - गढ़वाल: एक्शन में SSP तृप्ति भट्ट..गांव वालों से मारपीट करने वाले दो पुलिसकर्मी सस्पेंड


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home