image: Trupti Bhatt Senthil Abudai Preeti Priyadarshini Popular Police Officer

गुड न्यूज: उत्तराखंड के 3 पुलिस अफसरों को बधाई..देश के 50 लोकप्रिय अफसरों में हुए शामिल

फेम इंडिया मैगजीन एशिया पोस्ट सर्वे में 2021 में देश के अब तक के सबसे 50 लोकप्रिय पुलिस कप्तानों में उत्तराखंड के भी तीन ईमानदार और काबिल पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं।
Mar 27 2021 1:49PM, Writer:Komal Negi

उत्तराखंड की पुलिस ... मित्रता सेवा और सुरक्षा की पुलिस। इस बात में कोई संदेह नहीं है कि यह 3 शब्द उत्तराखंड पुलिस को बखूबी बयां करते हैं। इसमें कोई दो राय नहीं है कि उत्तराखंड पुलिस के अधिकारी और सभी कर्मचारी ईमानदारी और निष्ठा से अपनी ड्यूटी निभाते हैं। उत्तराखंड पुलिस के अधिकारी कदम-कदम पर प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। उनकी मेहनत और लगन से ड्यूटी करने का यह परिणाम है कि उत्तराखंड पुलिस की चर्चा देशभर में हो रही है। इसी बीच एक सुखद खबर सामने आई है जिसने यह साबित कर दिया है कि उत्तराखंड पुलिस के अधिकारी वाकई में राज्य की जनता के लिए सदैव तत्पर हैं और अपनी ड्यूटी पूर्ण निष्ठा के साथ करते हैं और अपना कर्तव्य निभाते हैं। फेम इंडिया मैगजीन एशिया पोस्ट सर्वे में 2021 में देश के अब तक के सबसे 50 लोकप्रिय पुलिस कप्तानों में उत्तराखंड के भी तीन पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें - ऋषिकेश में अपने घर पहुंची बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़..गंगानगर में बनवाया है आलीशान घर
जी हां, टिहरी जिले की एसएसपी तृप्ति भट्ट, हरिद्वार से सेंथिल अबुदई और नैनीताल से एसएसपी प्रीति प्रियदर्शनी को देश के सबसे 50 लोकप्रिय पुलिस कप्तानों की सूची में शामिल किया गया है। राज्य से तीन पुलिस कप्तानों का नाम सर्वाधिक लोकप्रिय में सम्मिलित होना निश्चित रूप से उत्तराखंड के लिए गर्व की बात है। आपको बता दें कि फेम इंडिया मैगजीन एशिया पोस्ट सर्वे में पुलिस कप्तानों की लोकप्रियता के आधार पर देश भर से 50 ऐसे पुलिस अधिकारियों को शामिल किया गया जिन्होंने अपनी ड्यूटी पूरी मेहनत और लगन से की है और वे लोगों के बीच में काफी लोकप्रिय भी हैं। नैनीताल से एसएसपी प्रीति प्रदर्शनी, हरिद्वार से सेंथिल बुदई और टिहरी जिले से तृप्ति भट्ट को इस सूची में शामिल किया गया है। लोकप्रियता के चयन के भी 12 आधार बनाए गए हैं। इनके अंदर क्राइम कंट्रोल, लॉ एंड ऑर्डर, पीपुल्स फ्रेंडली, दूरदर्शिता, उत्कृष्ट सोच, जवाब देही, कार्यशैली, अहम फैसले लेने की त्वरित क्षमता सजगता, व्यवहार कुशलता आदि पर वार्षिक सर्वे हुआ और इस सर्वे के आधार पर उत्तराखंड के इन तीन काबिल और मेहनती पुलिस अधिकारियों को सूची में जगह मिली है।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home