image: Married woman beaten in Udham Singh Nagar

उत्तराखंड: शादी में दहेज से पेट नहीं भरा..ससुराल वालों ने गर्भवती को पीट-पीटकर अधमरा किया

उधम सिंह नगर के किच्छा में 3 लाख रुपए और बाइक दहेज में न देने पर एक गर्भवती महिला को उसके ससुराल वालों ने बेरहमी से पीट-पीट कर अधमरा कर दिया
Apr 11 2021 6:00PM, Writer:Komal Negi

देश में दहेज के विरोध में कई कानून बनाए गए हैं मगर फिर भी दहेज के प्रलोभियों द्वारा कुछ रुपयों के लिए बेटियों को सताया जा रहा है। उत्तराखंड में दहेज न मिलने पर बेटियों के साथ अत्याचार के कई मामले सामने आ चुके हैं। दहेज विरोधी कानून तो बने हैं मगर धरातल पर उन कानूनों का पालन नहीं किया जा रहा है। लगातार बेटियों को प्रताड़ित किया जा रहा है। उनको मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान किया जा रहा है। उनका हर तरह से शोषण हो रहा है मगर फिर भी इस ओर कोई भी ठोस कदम नहीं दिखाई दे रहे हैं। देवभूमि में दहेज के लिए बेटियों को सताया जा रहा है। बेटियों के साथ मारपीट की जा रही है और दरिद्रता की सभी हदों को पार किया जा रहा है। दहेज न मिलने पर उधम सिंह नगर में भी एक बेटी को ऐसे ही प्रताड़ना झेलनी पड़ी।शादी में 3 लाख रुपए एवं बाइक के लिए उधम सिंह नगर के किच्छा में गर्भवती महिला के ऊपर उसके ससुराल वालों ने जुल्म ढा दिए और उसको गर्भवती अवस्था में पीट-पीटकर अधमरा कर दिया।

यह भी पढ़ें - देहरादून: अचानक स्मार्ट सिटी कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे CM, अफसरों के हाथ-पांव फूले
जी हां, पेट में एक नन्ही सी जान को पाल रही एक महिला के साथ ऐसा अभद्र व्यवहार कोई पाषाण हृदय वाला ही कर सकता है। आरोपी ससुराल पक्ष में महिला के साथ जमकर मारपीट की और उसको उसके मायके के चौखट पर छोड़ दिया। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर पति सहित सास एवं ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है। आपको बता दें कि महिला का विवाह 3 वर्ष पूर्व हुआ था और उसके ससुराल वाले दहेज में 3 लाख रुपए एवं बाइक के लिए उस पर दबाव बना रहे थे। वे पीड़िता को शादी के बाद से ही ही तंग कर रहे थे और उसका मानसिक और शारीरिक तौर पर शोषण कर रहे थे। महिला के गर्भवती होने के बाद भी उनकी हैवानियत कम नहीं हुई और मारपीट जारी रही। हाल ही में उन्होंने सभी हदों को पार कर दिया और महिला को गर्भवती अवस्था में पीट-पीटकर अधमरा कर दिया और उसके मायके की चौखट पर छोड़। चलिए आपको पूरी घटना से अवगत कराते हैं।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home