image: Love Jihad in Rudrapur Uttarakhand

उत्तराखंड में लव जिहाद, 3 साल तक छुपाया अपना मजहब और नाम..करता रहा युवती से दुष्कर्म

आरोपी युवक ने नाम और मजहब छिपाकर एक लड़की से दोस्ती की। शादी के नाम पर उसके साथ संबंध बनाए। हद तो तब हो गई जब आरोपी युवक प्रेमिका को दोस्तों संग संबंध बनाने के लिए मजबूर करने लगा।
Apr 12 2021 2:20PM, Writer:Komal Negi

प्रदेश में लव जिहाद विरोधी कानून बनाने की चर्चाओं के बीच ऊधमसिंहनगर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने नाम और मजहब छिपाकर एक लड़की से दोस्ती की। शादी के नाम पर उसके साथ संबंध बनाए। हद तो तब हो गई जब आरोपी युवक अपनी प्रेमिका को दोस्तों संग संबंध बनाने के लिए मजबूर करने लगा। प्रेमिका ने इनकार किया तो युवक लड़की के अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने लगा। बाद में लड़की ने इस बारे में अपने भाई को बताया। जिसके बाद युवती के भाई ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कराया है। मामला रुद्रपुर का है। यहां आदर्श कॉलोनी में रहने वाले युवक ने क्षेत्र के ही रहने वाले फैजू पुत्र नईम पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवक ने बताया कि तीन साल पहले फैजू ने अपना नाम विकास बताकर उसकी बहन को प्रेम जाल में फंसा लिया। बाद में वो लड़की को ब्लैकमेल कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने लगा। आगे पढ़िए

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड पुलिस की हेमा ऐठानी का शानदार काम..मशरूम फार्मिंग से महिलाओं को बनाया आत्मनिर्भर
इस दौरान आरोपी फैजू ने लड़की के अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए। हद तो तब हो गई जब आरोपी फैजू अपनी प्रेमिका पर दोस्तों संग हमबिस्तर होने का दबाव बनाने लगा। ऐसा न करने पर लड़की को बदनाम करने की धमकी दी। एक हफ्ते पहले आरोपी ने लड़की को सरे राह खींच कर ले जाने की कोशिश की। अब आरोपी युवक लड़की के वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी दे रहा है। बात जब हद से आगे बढ़ गई तो युवती ने अपने भाई को इस बारे में बताया। रविवार को पीड़ित अपने भाई संग कोतवाली पहुंची और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ धारा 376 , 420 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home