अल्मोड़ा: दन्या हत्याकांड में लड़की ने किया बहुत बड़ा खुलासा
न्यूज 18 डॉट कॉम ने अब एक बड़ी रिपोर्ट दी है। news18.com की रिपोर्ट के मुताबिक लड़की ने मीडिया से कहा कि घटना वाले दिन उसने ही लड़के को बुलाया था।
May 5 2021 4:01PM, Writer:Komal Negi
अल्मोड़ा के दन्या थाना क्षेत्र के आरा सलपड़ गांव में 28 अप्रैल को युवक की पिटाई की गई थी। इसके बाद युवक की मौत हो गई थी। न्यूज 18 डॉट कॉम ने अब एक बड़ी रिपोर्ट दी है। news18.com की रिपोर्ट के मुताबिक लड़की ने मीडिया से कहा कि घटना वाले दिन उसने ही लड़के को बुलाया था। लड़की ने बताया कि लड़के के पास लड़की का एक वीडियो था। न्यूज 18 की रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि लड़की ने वो वीडियो डिलीट करवाने के लिए लड़के को बुलाया था। हालांकि लड़का वीडियो डिलीट करने के लिए राजी नहीं था। इसके बाद लड़के ने लड़की के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। इसके बाद लड़की ने गांव वालों को बुला लिया था। आपको बता दें कि इस मामले में आरासलपड़ गांव के 11 लोग अब तक गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इस केस में पुलिस ने 3 नाबालिगों को भी पकड़ा है। पुलिस अभी भी कई लोगों को गिरफ्तार करने की तैयारी में लगी है। अब पूरा मामला भी जान लीजिए। मामला बीती बुधवार शाम का है। भुवन चंद्र जोशी और कैलाश सिंह को भीड़ ने खूब पीटा था।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में लग सकता है लॉकडाउन, मंत्रियों ने CM से कहा- कम से कम 15 दिन तक रहे सख्ती
तीसरा युवक ललित सिंह मौका देख भाग गया। इधर गुस्साई भीड़ भुवन व कैलाश पर टूट पड़ी। दोनों को बुरी तरह पीटा गया। इसी दौरान दन्यां थाने को भी सूचना दी गई। कुछ ही देर में एसआइ इंदर सिंह मय टीम के साथ गांव पहुंचे। भीड़ के चंगुल से बचा पुलिस कर्मियों ने दोनों आरोपित हिरासत में ले लिए। वहीं मौके से फरार ललित सिंह को भी पकड़ लिया गया। पुलिस ने तीनों आरोपितों का सीएचसी धौलादेवी में मेडिकल कराया। उन्हें हिरासत में रखा गया था। गुरुवार सुबह करीब दस बजे ग्रामीणों की पिटाई से बेदम हुए भुवन जोशी का स्वास्थ्य अचानक खराब हो गया। उसे पुलिस कर्मी सीएचसी ले गए। जहां मध्याह्न करीब 12 बजे उसकी मौत हो गई।
लड़की के बुलाने के बाद गांववालों ने की थी युवक की खूब पिटाई. मौके पर पहुंची पुलिस ले गई थी थाने. लड़के का मेडिकल भी कराया था. अगले दिन पुलिस हिरासत में हो गई लड़के की मौत.
Posted by News18 India on Tuesday, May 4, 2021