उत्तराखंड: CM तीरथ के मीडिया सलाहकार बने NDTV के पत्रकार दिनेश मानसेरा
दिनेश लम्बे समय से वह पांचजन्य अखबार से जुड़े थे। फिलहाल वो एनडीटीवी में कुमाऊँ मण्डल के प्रभारी भी है।
May 17 2021 5:53PM, Writer:Komal Negi
एनडीटीवी के वरिष्ठ पत्रकार दिनेश मानसेरा को सरकार ने मीडिया सलाहकार बनाया है। दिनेश मनसेरा हल्द्वानी के निवासी हैं। वो लम्बे समय से वह पांचजन्य अखबार से जुड़े थे। फिलहाल वो एनडीटीवी में कुमाऊँ मण्डल के प्रभारी भी है। दिनेश मनसेरा थाल सेवा के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को हल्द्वानी में भोजन उपलब्ध करा रहे हैं। इधर, सचिवालय प्रशासन के संयुक्त सचिव एनएस डुंगरियाल ने उनकी नियुक्ति के विधिवत आदेश जारी कर दिए हैं। दिनेश मनशेरा उत्तराखंड के उन सरोकारी पत्रकारों में जाने जाते हैं जिनकी संख्या अब वास्तव में बहुत कम है। उम्मीद है कि दिनेश मनशेरा जनता की आवाज बनकर सरकार और मीडिया के बीच सेतु का काम करेंगे। दिनेश मनशेरा हल्द्वानी में थाल सेवा के लिए भी जाने जाते हैं इसके अलावा उनकी ओर से दवा सेवा और पेड़ सेवा जैसे कार्यक्रम भी किए जाते रहे हैं। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के कुर्सी संभालने के बाद से मीडिया सलाहकार नियुक्त होने की कयासबाजी चल रही थी। मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार को लेकर कई नाम चर्चा में थे। लेकिन आज मुख्यमंत्री तीरथ रावत ने वरिष्ठ पत्रकार दिनेश मानसेरा को इस पद पर जिम्मेदारी देकर सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है।
यह भी पढ़ें - ऋषिकेश में तेजी से फैल रहा कोरोना संक्रमण..हर छठा सैंपल मिल रहा है पॉजिटिव