उत्तराखंड: अवैध संबंधों में रोड़ा बन रहा था पति, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर मार डाला
आरोपी शिव कुमार क्षेत्र में रहने वाले संजीव के घर दूध बेचने आता था। इसी दौरान शिव और संजीव की पत्नी अंजना के बीच अवैध संबंध बन गए। बाद में संजीव शिव कुमार को ब्लैकमेल करने लगा। पढ़िए पूरी खबर
May 17 2021 7:26PM, Writer:Komal Negi
उत्तराखंड का मैदानी जिला हरिद्वार। रविवार को यहां एक युवक की अधजली लाश बरामद हुई। मरने वाला युवक एक हफ्ते से लापता था। क्षेत्र में हुए इस जघन्य हत्याकांड से हर कोई सन्न था। हर किसी के मन में यही सवाल था कि युवक की हत्या किसने और क्यों की। पुलिस की जांच आगे बढ़ी तो सोमवार को इस मामले में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ। पुलिस जांच में पता चला कि युवक की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसकी पत्नी ने ही प्रेमी संग मिलकर की थी। मरने वाले युवक की पहचान रानीमाजरा गांव के रहने वाले संजीव के रूप में हुई। वो एक हफ्ते से लापता था। रविवार को उसकी अधजली लाश पथरी के जंगल से बरामद हुई। इस मामले में पुलिस ने संजीव की पत्नी अंजना और उसके प्रेमी धनपुरा गांव निवासी शिव कुमार को गिरफ्तार किया है।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: मैदान से ज्यादा पहाड़ में फैला कोरोना संक्रमण..दो जिलों मेंं हर तीसरा व्यक्ति पॉजिटिव
पुलिस पूछताछ में दोनों ने कई हैरान करने वाली बातें बताईं। पुलिस के मुताबिक आरोपी शिव कुमार दूध बेचता है। वो कई साल से संजीव के घर दूध देने आता था। इसी दौरान संजीव और शिव कुमार के बीच दोस्ती हो गई। धीरे-धीरे शिव कुमार और संजीव की पत्नी अंजना के बीच अवैध संबंध बन गए। अंजना का कहना है कि उसके पति संजीव को दोनों के अवैध संबंध का पता चल गया था। संजीव खुद शिव कुमार को ब्लैकमेल करने लगा था। इसी वजह से दोनों ने गला दबाकर संजीव की हत्या कर दी और लाश को बोरे में डाल कर जंगल ले गए। जहां पेट्रोल डालकर उसे जला दिया। फिलहाल दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं। मामले की जांच जारी है।