image: Heavy rain in chamoli lambagad cloud burst

भारी बारिश: चमोली जिले में तबाही, बादल फटने की सूचना..उफान पर गदेरा, देखिए वीडियो

चमोली जिले के बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर लामबगड़ के पास गदेरा उफान पर आ गया। यहां एक ट्रक बीच में फंस गया..देखिए वीडियो
May 20 2021 1:00PM, Writer:Komal Negi

गुजरात, महाराष्ट्र और कर्नाटक में तबाही मचाने वाले चक्रवाती तूफान ताउते का असर उत्तराखंड में भारी बारिश के रूप में दिख रहा है। मंगलवार से शुरू हुई बारिश का सिलसिला अब तक जारी है। पहाड़ में मई में ही आपदा जैसे हालात नजर आ रहे हैं। चमोली से लेकर चंपावत तक भारी तबाही हुई है। डराने वाली ऐसी ही कुछ तस्वीरें चमोली के जोशीमठ से भी आई हैं। यहां अतिवृष्टि के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। जिससे क्षेत्र में भारी तबाही हुई है। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग जगह-जगह क्षतिग्रस्त है। यहां खचड़ा नाला उफान पर है। स्थानीय लोगों ने पानी के साथ ग्लेशियर बहकर आने की सूचना भी दी है। जिससे इलाके में दहशत का माहौल है। बारिश के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ गया है, कई कच्ची दुकानें क्षतिग्रस्त हुई हैं। आगे देखइए वीडियो

यह भी पढ़ें - दुखद: उत्तराखंड कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व शिक्षा मंत्री नरेंद्र सिंह भंडारी का निधन
बारिश के साथ आए मलबे के चलते लामबगड़ नाले के ऊपर एक मालवाहक ट्रक फंस गया, गनीमत रही की ट्रक के चालक और परिचालक समय रहते ट्रक से उतर गए थे, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। मौके पर लोगों की भीड़ जुटी हुई है। सिर्फ चमोली ही नहीं उत्तरकाशी में भी बारिश से भारी तबाही हुई है। यहां गंगोत्री और यमुनोत्री में बर्फबारी हो रही है। यमुनोत्री हाईवे बंद है। गंगोत्री हाईवे पर भी कई जगह भूस्खलन हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश में आज भी भारी बारिश होने की संभावना जताई है। इस दौरान जगह-जगह बादल फटने और भूस्खलन की घटनाएं हो सकती हैं। ऐसे में पहाड़ी इलाकों की यात्रा करते वक्त सतर्क रहें। मौसम विभाग की चेतावनी को ध्यान में रखते हुए शासन ने आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी विभागों को अलर्ट रहने को कहा है। देखिए वीडियो ..

सब्सक्राइब करें -


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home