image: Nitika Kaul Dhoundiyal to become army officer on 29 May

उत्तराखंड के लिए गौरवशाली पल..29 मई को आर्मी अफसर बनेंगी शहीद विभूति ढौंडियाल की पत्नी

साल 2019 में मेजर विभूति शंकर ढौंडियाल आतंकियों से लोहा लेते हुए शहीद हो गए थे। तब उनकी पत्नी नीतिका कौल के साथ उनकी आखिरी मुलाकात ने सभी की आंखें नम कर दी थीं।
May 24 2021 6:06PM, Writer:कोमल नेगी

पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद होने वाले मेजर विभूति शंकर ढौंडियाल की पत्नी नीतिका ढौंडियाल जल्द ही पति की तरह देश सेवा की राह पर चलती नजर आएंगी। नीतिका ढौंडियाल सेना में शामिल होने के लिए तैयार हैं। हम इस वीरांगना को जल्द ही सेना की वर्दी में देखेंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 29 मई को नीतिका आधिकारिक रूप से बतौर सैन्य अफसर सेना में शामिल हो जाएंगी। साल 2019 में पुलवामा में आतंकियों से लोहा लेते हुए मेजर विभूति शंकर ढौंडियाल शहीद हो गए थे। तब उनकी पत्नी नीतिका कौल के साथ उनकी आखिरी मुलाकात ने सभी की आंखें नम कर दी थीं। शादी के 10 महीने बाद ही पति को खोने पर भी नीतिका ने खुद की हिम्मत बनाए रखी। उन्होंने पति की तरह सेना में जाने का मन बना लिया था। इसके लिए उन्होंने सारी परीक्षाएं और इंटरव्यू पास किए।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: गहरी खाई में गिरी कार, दूल्हे के पिता की मौत..शादी की खुशियों में पसरा मातम
बता दें कि पुलवामा हमले के बाद सेना ने जैश-ए-मोहम्मद के खिलाफ ऑपरेशन चलाया था। 18 फरवरी 2019 को पुलवामा के पिंगलिना गांव में आतंकियों के साथ हुए एनकाउंटर में मेजर विभूति शंकर ढौंडियाल शहीद हो गए थे। मेजर विभूति देहरादून के रहने वाले थे। उनकी शादी को तब सिर्फ 10 महीने हुए थे। 19 अप्रैल 2018 को नीतिका कौल के साथ उन्होंने सात फेरे लिए थे। शादी के महज 10 महीने बाद ही नीतिका और मेजर विभूति का साथ छूट गया, लेकिन नीतिका ने अपनी हिम्मत बनाए रखी। पति की शहादत के बाद उन्होंने सेना में शामिल होने की तैयारी शुरू कर दी थी। दिसंबर 2019 में नीतिका ने इलाहाबाद में डब्ल्यूईएस की परीक्षा दी। ये परीक्षा पास करने के बाद उन्हें ट्रेनिंग के लिए चेन्नई की ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी से बुलावा आया। कठिन ट्रेनिंग के बाद नीतिका अब 29 मई को आधिकारिक रूप से सेना में शामिल हो जाएंगी।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home