चमोली: स्थानीय लोगों का दावा, ग्लेशियरों में फिर से पड़ रही है दरार..देखिए वीडियो
एक न्यूज़ रिपोर्ट के मुताबिक जोशीमठ के रैणी गांव के पास बहने वाली ऋषि गंगा के जलागम क्षेत्र के फिर से ग्लेशियरों में दरारें देखी गई है। देखिए वीडियो (वीडियो साभार- न्यूज अड्डा डॉट इन)
May 27 2021 3:38PM, Writer:Komal Negi
चमोली जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। आपको याद होगा कि इसी साल 7 फरवरी को चमोली जिले में ऋषि गंगा उफान पर आ गई थी। इस भीषण तबाही में कई लोगों की मौत हो गई थी। इस भीषण तबाही की वजह ग्लेशियर का टूटना बताया गया था। लेकिन इस बीच एक अलर्ट करने वाली खबर सामने आई है। ज न्यूज अड्डा डॉट इन की एक न्यूज़ रिपोर्ट के मुताबिक जोशीमठ के रैणी गांव के पास बहने वाली ऋषि गंगा के जलागम क्षेत्र के फिर से ग्लेशियरों में दरारें देखी गई है। न्यूज़ रिपोर्ट के मुताबिक स्थानीय लोगों ने ऊपरी इलाकों में जाकर इन ग्लेशियरों की वीडियोग्राफी की है। स्थानीय लोगों ने दावा किया है कि ग्लेशियरों में कई जगह दरारें आई हैं और भविष्य में इनके चटकने या फिर खिसकने से तबाही आ सकती है। ग्रामीणों ने एक वीडियो भी बनाया है जिसे हम आपको दिखा रहे हैं। ने वीडियो स्थानीय निवासी पूर्ण सिंह राणा, प्रकाश राणा, पुष्कर राणा, प्रिया राणा और बबीता राणा द्वारा बनाया गया है। आगे देखिए
यह भी पढ़ें - देहरादून: प्रेमिका के पति का हत्यारा फौजी गिरफ्तार..9 महीने से चल रहा था फरार
आपको बता दें कि 7 फरवरी को यहां ग्लेशियर टूटने से भारी तबाही मची थी जिसमें कई लोगों की मौत हो गई थी। इस सैलाब में पावर प्रोजेक्ट भी तबाह हो गया था। खबर है कि ग्रामीण इससे पहले भी प्रशासन को ऐसी सूचनाएं देते रहे हैं। इस वक्त एसडीआरएफ एनडीआरएफ गंगा क्षेत्र में सर्वे का काम कर रही है। माना जा रहा है कि ग्रामीणों की सूचना पर जल्द ही जांच पड़ताल भी हो सकती है। फिलहाल आप यह वीडियो देखिए