image: Amit thapliyal song daina honya

देवभूमि का मांगल गीत ‘दैणां होयां’ नए अंदाज में देखिए, कीजिए दिन की खूबसूरत शुरुआत

अमित थपलियाल की आवाज से सजा गढ़वाली मांगल गीत ‘दैणां होयां’ हाल में यूट्यूब पर रिलीज हुआ है। सोशल मीडिया पर दर्शक इसे खूब प्यार दे रहे हैं।
May 28 2021 2:32AM, Writer:Komal Negi

उत्तराखंडी लोकगीतों की समृद्ध परंपरा में मांगल गीत ‘दैणां होयां’ का विशेष स्थान है। पहाड़ में होने वाला कोई भी मंगल कार्य इस गीत के बिना संपन्न नहीं होता। देवताओं के आह्वान से जुड़ा ये मांगल गीत जब भी कहीं सुनाई देता है, मन अपने आप ही पहाड़ की सुरमई वादियों में रमने लगता है। मांगल गीत ‘दैणां होयां’ को उत्तराखंड के कई लोक कलाकारों ने अपनी आवाज से सजाया है। इस कड़ी में अगला नाम लोक गायक अमित थपलियाल का है। अमित थपलियाल की आवाज से सजा गढ़वाली मांगल गीत हाल में यूट्यूब पर रिलीज हुआ है। सोशल मीडिया पर दर्शक इसे खूब प्यार दे रहे हैं। 3 मिनट 17 सेकेंड का ये मांगल गीत आपको उत्तराखंड के अद्भुत दर्शन कराएगा। इन दिनों प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू लगा है। आवाजाही पर प्रतिबंध लगा है। चारधाम यात्रा भी टाल दी गई है, ऐसे में आप ‘दैणा होयां’ जैसे गीतों के माध्यम से पहाड़ से जुड़े रह सकते हैं। गीत का वीडियो बेहद शानदार है। आगे देखिए वीडियो

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड रोजगार समाचार: भारतीय सेना में कई पदों पर भर्तियां..महिलाएं भी कर सकती हैं अप्लाई
इसमें बदरीनाथ धाम समेत उत्तराखंड के मशहूर पर्यटक स्थलों को फिल्माया गया है। गीत में प्रदेश की आध्यात्मिक, धार्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक छटा के साथ ही अपनी जड़ों की ओर लौटने का आग्रह भी है। इस गीत में केवल 3 मिनट में आपको संपूर्ण उत्तराखंड के दर्शन हो जायेंगे। लोकगीत को सुर देने वाले युवा गायक अमित थपलियाल की आवाज में नयापन है। सोशल मीडिया पर गीत को खूब लाइक और शेयर किया जा रहा है। चलिए अब आपको ‘दैणां होयां’ का वीडियो दिखाते हैं, उम्मीद है आपको जरूर पसंद आएगा। आगे देखें वीडियो।

सब्सक्राइब करें -


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home