image: Harshit Dev of Lohaghat Became Naval Officer

उत्तराखंड: लोहाघाट के लाल हर्षित को बधाई, नौसेना में लेफ्टिनेंट बनकर रौशन किया क्षेत्र का नाम

हर्षित के बड़े भाई भी सेना में हैं। उन्हें देखकर ही हर्षित ने भी सेना में जाने का सपना देखा था, आज हर्षित का सपना पूरा हो गया। वो नौसेना में अफसर बन गए हैं, आप भी उन्हें बधाई दें।
May 29 2021 6:57PM, Writer:Komal Negi

उत्तराखंड गौरवशाली सैन्य परंपरा वाला प्रदेश रहा है। यहां के लोगों की देशभक्ति के किस्से पूरी दुनिया में मशहूर हैं। पहाड़ के होनहार लाल सेना में अहम पदों पर सेवाएं देकर उत्तराखंड को गौरवान्वित कर रहे हैं। इन लोगों में अब चंपावत के हर्षित देव का नाम भी शामिल हो गया है। लोहाघाट के बिशुंग क्षेत्र के निवासी हर्षित देव ने नौसेना में लेफ्टिनेंट बन प्रदेश का मान बढ़ाया है। हर्षित के बड़े भाई भी सेना में हैं। उन्हें देखकर ही हर्षित ने भी सेना में जाने का सपना देखा था। इस सपने को पूरा करने के लिए उन्होंने खूब मेहनत की। एनडीए में चयन के बाद उन्हें 3 साल के लिए पुणे में ट्रेनिंग करने का अवसर मिला। इसके बाद वो एक साल के लिए केरल स्थित इंडियन नेवल एकेडमी में ट्रेनिंग के लिए गए। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद 29 मई को वो गौरवशाली क्षण आया, जब हर्षित बतौर अफसर नौसेना का हिस्सा बन गए।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड पुलिस ने UP में लिया बड़ा एक्शन, पहाड़ में स्मैक सप्लाई करने वाली महिला अरेस्ट
हर्षित की सफलता से क्षेत्र में खुशी की लहर है। उनके पिता नरेश सिंह देव सेवानिवृत्त प्रवक्ता हैं। नरेश सिंह देव राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित हो चुके हैं। उनकी माता चंद्रकला देव गृहणी हैं। हर्षित ने अपनी शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल लोहाघाट से पूरी की। उनके बड़े भाई अमित देव भी सेना में कैप्टन हैं। हर्षित ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दिया है। इन दिनों उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा है। विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, पूर्व सांसद महेंद्र सिंह माहरा और नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद शर्मा ने भी हर्षित के नौसेना में अफसर बनने पर खुशी जताई। उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। राज्य समीक्षा टीम की तरफ से भी हर्षित और उनके परिवार को ढेरों शुभकामनाएं।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home