उत्तराखंड विधानसभा चुनाव: कांग्रेस में दिख सकता है बड़ा बदलाव..सियासी हलकों में हलचल
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह जल्द ही दिल्ली दौरे पर जा सकते हैं। तो क्या आगामी चुनावों को देखते हुए उत्तराखंड में कांग्रेस पार्टी के अंदर बड़े बदलाव होने वाले हैं?
Jun 6 2021 3:16PM, Writer:Komal Negi
उत्तराखंड में जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं, उतनी ही तेजी से राजनीतिक पार्टियों के बीच में हलचल भी बढ़ रही है। उत्तराखंड में चुनावी लहर साफ तौर पर देखी जा सकती है। आगामी चुनावों को लेकर सभी राजनीतिक दल जनता का दिल जीतने की कोशिश में जुटे हुए हैं और अपनी पार्टी को मजबूत बना रहे हैं। सत्ताधारी पार्टी को कड़ी टक्कर देने के लिए राज्य की दूसरी सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस ने भी कमर कस ली है और कांग्रेस अब भाजपा को बराबरी का मुकाबला देने के प्रयास में है। कांग्रेस ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए जमकर तैयारियां करनी शुरू कर दी है। चुनाव से पहले कांग्रेस ने एक नया दांव खेल लिया है जिसके बाद उत्तराखंड की सियासत में हलचल मच सकती है। ऐसा माना जा रहा है कि कांग्रेस कमेटी में एक बड़ा बदलाव हो सकता है। हालांकि इस खबर में कितनी सच्चाई है यह तो भविष्य के गर्भ में ही छुपा हुआ है मगर यह तो पक्का है कि कांग्रेस जल्द ही पार्टी के अंदर बड़े बदलाव कर सकती है।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: आज 11 जिलों में गर्जना के साथ बारिश का अलर्ट..कल भी 9 जिलों में बरसेंगे बादल
कांग्रेस पार्टी इस बात को लेकर चर्चा में है कि चुनाव से पहले लगभग 12 राज्यों में कांग्रेस पार्टी प्रदेश इकाई को बदलने जा रही है। अब बड़ा सवाल ये उठता है कि इन 12 राज्यों में क्या उत्तराखंड का नाम है या नहीं। इसको लेकर अभी तक कुछ भी स्पष्ट नहीं हो पाया है। मगर इस बात के पूरे संकेत मिल रहे हैं कि उत्तराखंड में भी कांग्रेस पार्टी के अंदर एक बड़ा बदलाव हो सकता है। उत्तराखंड में आगामी चुनावों को देखते हुए कांग्रेस पार्टी एक बड़ा बदलाव कर सकती है। दरअसल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के जल्द ही दिल्ली दौरे पर जाने की संभावना है। उनके इस दिल्ली दौरे को बड़े बदलाव से जोड़कर देखा जा रहा है। वहीं माना जा रहा है कि पार्टी के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय जी दिल्ली जा सकते हैं। यह भी माना जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत को उत्तराखंड में एक बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है और इसमें पार्टी प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी हो सकती है। हालांकि अभी तक इस को लेकर भी साफ तौर पर कुछ कहा नहीं जा सकता है। अब उत्तराखंड में कांग्रेस की स्ट्रैटिजी क्या है यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा। मगर यह तो तय है कि उत्तराखंड में आगामी चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी काफी सीरियस है और जल्द ही पार्टी के अंदर कुछ बड़े बदलाव होने वाले हैं।