अभी-अभी उत्तराखंड में आज 274 लोग कोरोना पॉजिटिव, 18 मौत..515 लोग स्वास्थ्य
आज उत्तराखंड में 274 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 18 लोगों की मौत हुई है।
Jun 15 2021 6:49PM, Writer:Komal Negi
उत्तराखंड से आज की बड़ी खबर यह है कि आज उत्तराखंड में 274 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 18 लोगों की मौत हुई है। हालांकि अच्छी खबर यह है कि उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 515 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। कोरोनावायरस का असर धीरे-धीरे भले ही कम हो रहा है लेकिन अभी भी सावधान रहने की जरूरत है। प्रदेश में एक्टिव केस अब 3642 रह गए हैं। रिकवरी परसेंटेज 95 परसेंट से ज्यादा हो गया। आज की स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक देहरादून में 57, हरिद्वार में 48, नैनीताल में 26, पौड़ी गढ़वाल में छह, पिथौरागढ़ में 18, रुद्रप्रयाग में 7, टिहरी गढ़वाल में 16, उधम सिंह नगर में 17, उत्तरकाशी में 26, चंपावत में 10, चमोली में 7, बागेश्वर में 12 और अल्मोड़ा में 24 नए मामले सामने आए।
यह भी पढ़ें - रुद्रप्रयाग में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, AAP में शामिल हुए सुमन्त तिवारी..देखिए वीडियो