उत्तराखंड: कुर्सी छोड़ेंगे मुख्य सचिव ओमप्रकाश, आ रहे हैं IAS संधू..केंद्र से हुए रिलीव
उत्तराखंड के नए मुख्य सचिव सुखबीर सिंह संधु होंगे। सुखबीर सिंह संधु उत्तराखंड कैडर के 1988 बैच के आईएएस अफ़सर हैं।
Jul 5 2021 3:05PM, Writer:Komal Negi
उत्तराखंड के मुख्य सचिव ओम प्रकाश को बदलने का आदेश अब किसी भी वक्त हो सकता है। जी हां राज्य के मुख्य सचिव बदले जा रहे मुख्यमंत्री के आग्रह के बाद केंद्र ने एसएस संधू को उत्तराखंड के लिए रिलीव कर दिया है। आपको बता दें कि उत्तराखंड के नए मुख्य सचिव सुखबीर सिंह संधु होंगे। सुखबीर सिंह संधु उत्तराखंड कैडर के 1988 बैच के आईएएस अफ़सर हैं। आपको बता दें कि सुखबीर सिंह संधु इस वक्त एनएचएआई के चेयरमैन हैं। अपर मुख्य सचिव कार्मिक राधा रतूड़ी ने कैबिनेट सचिव भारत सरकार को केन्द्र से रिलीव करने के लिए चिट्ठी लिखी। उधर वर्तमान मुख्य सचिव ओमप्रकाश की बात करें तो लगातार विवादों में रहे हैं। उनकी वजह से नौकरशाही हावी होने की बात भी कही जाती रही है। ऐसे में ओमप्रकाश की छूट्टी कर दी है और उत्तराखंड के नए मुख्य सचिव सुखबीर सिंह संधु होंगे।
यह भी पढ़ें - बड़ी खबर: उत्तराखंड को मिलने जा रहा है नया मुख्य सचिव