image: There may be reshuffle in Uttarakhand Police Department

उत्तराखंड: क्या मुख्य सचिव के बाद पुलिस डिपार्टमेंट में दिखेगा बड़ा फेरबदल? चर्चाएं शुरू

तो क्या मुख्य सचिव के बाद पुलिस डिपार्टमेंट में होगा बड़ा बदलाव? मंगलवार को वरिष्ठ आईपीएस विनय कुमार ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की।
Jul 7 2021 6:21PM, Writer:Komal Negi

उत्तराखंड.. लंबे समय से राजनैतिक अस्थिरता से जूझ रहे प्रदेश को पुष्कर सिंह धामी के रूप में नए मुख्यमंत्री मिले। बीते कुछ महीनों से यहां चुटकी बजाते ही सरकारें बदल रही हैं। 4 महीने के अंतराल में उत्तराखंड को दूसरी बार नेतृत्व परिवर्तन का सामना करना पड़ा। बीते शनिवार को पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री पद ग्रहण किया। हालांकि भाजपा के इस निर्णय से कई बड़े नेताओं के चेहरे पर नाराजगी साफ झलक रही थी। वहीं मुख्यमंत्री की कमान संभालते ही युवा पुष्कर सिंह धामी ने एक ऐसा फैसला लिया जिससे भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के चेहरे और अधिक लटक गए। मुख्यमंत्री बनते ही पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सचिव का कार्यभार सुखवीर सिंह संधू को सौंप दिया। जी हां, मुख्यसचिव पद पर बदलाव के बाद ओमप्रकाश का चेहरा मायूस नजर आया। बीते मंगलवार को बेहद दुखी मन से उन्होंने यह कार्यभार सुखवीर सिंह संधू को सौंपा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नौकरशाही में फेरबदल को लेकर अपने विचार पहले से ही स्पष्ट कर दिए हैं। मुख्यमंत्री का पद ग्रहण करने के साथ ही मुख्य सचिव के पद में बदलाव कर उन्होंने यह साबित भी किया है। वहीं प्रदेश में मुख्य सचिव पद पर बदलाव के बाद अब पुलिस डिपार्टमेंट में बड़े बदलाव को लेकर भी चर्चाएं चलने लगी हैं। ऐसा माना जा रहा है कि पुलिस आलाकमान में बदलाव जल्द ही हो सकता है। आगे पढ़िए

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में कल से नहीं खुलेंगे स्कूल, 12 जुलाई से स्कूल आएंगे शिक्षक..जारी हुआ आदेश
हालांकि अभी तक इस को लेकर स्पष्ट तौर पर कुछ भी कहा नहीं जा सकता है मगर एक न्यूज रिपोर्ट के हवाले से यह खबर मिली है उत्तराखंड के नवनियुक्त मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पुलिस विभाग में भी एक बड़ा बदलाव करने जा रहे हैं। बता देंगे बीते मंगलवार को वरिष्ठ आईपीएस विनय कुमार ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की। उनकी इस मुलाकात को सीधे तौर पर पुलिस महानिदेशक पद में फेरबदल से जोड़कर देखा जा रहा है। वर्तमान में वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अशोक कुमार पुलिस महानिदेशक के पद पर कार्यरत हैं। वरिष्ठ आईपीएस वी विनय कुमार का अनुभव,वरिष्ठता और कार्यकाल अशोक कुमार से कम है। ऐसे में ऐसी उम्मीद कम है कि अशोक कुमार को बदला जाएगा मगर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के उत्तराखंड में फेरबदल के मूड को देखते हुए स्पष्ट तौर पर कुछ भी कहा नहीं जा सकता है। बीते मंगलवार को वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी विनय कुमार मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे तो चर्चाओं का दौर तेज हो गया। उनकी मुख्यमंत्री से हुई मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं। 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी विनय कुमार महानिदेशक रैंक के अधिकारी हैं। मुख्यमंत्री से उनकी मीटिंग के बाद चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home