image: Body of women found in haridwar

उत्तराखंड: पति से झगडे के बाद पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, पेड़ से लटकी मिली लाश

ग्रामीणों के मुताबिक नीता और उसके पति की आपस में बनती नहीं थी। सुबह भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ। जिसके बाद नीता घर से चली गई, बाद में उसकी लाश पेड़ से लटकी पाई गई।
Jul 10 2021 1:10PM, Writer:Komal Negi

हरिद्वार में पति-पत्नी के झगड़े ने खौफनाक रूप ले लिया। पति से झगड़े के बाद महिला घर से चली गई। बाद में उसका शव पेड़ पर लटका मिला। इधर जैसे ही महिला की मौत की खबर घर पहुंची वहां कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। बाद में पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पेड़ से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। मरने वाली महिला की शिनाख्त नीता पत्नी संजीव के रूप में हुई। 30 साल की नीता अपने पति के साथ खानपुर थाना क्षेत्र के लालचंदवाला गांव में रहती थी। परिजनों के मुताबिक नीता और उसके पति के बीच अक्सर किसी न किसी बात पर झगड़ा होता रहता था। परिजन किसी तरह दोनों के बीच सुलह करा दिया करते थे.

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: गर्भपात की वजह से बिगड़ी महिला पर्यटक की हालत, दिलेर अफसर ने बचायी जान
आज सुबह भी यही हुआ। नीता और संजीव के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई। झगड़ा बढ़ा तो नीता सुबह ही घर से चली गई। परिजनों को लगा कि वो थोड़ी देर बाद लौट आएगी, लेकिन नीता नहीं आई। इसी बीच गांव का एक व्यक्ति अपने खेतों में खाद डालने के लिए गया था। उसने महिला का शव पेड़ पर लटका देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने कहा कि लोगों के अनुसार महिला के घर में अक्सर झगड़ा होता रहता था। महिला गृह क्लेश से परेशान रहती थी। सुबह पति से झगड़े के बाद महिला ने खौफनाक कदम उठा लिया। पुलिस मामले को खुदकुशी से जोड़कर देख रही है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। घटना के अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home