image: woman jumped in the river in karnprayag

गढ़वाल: महिला ने पुल से अलकनंदा नदी में लगाई छलांग, मौके पर मचा हड़कंप

एक महिला ने कर्णप्रयाग के पोखरी पुल से अलकनंदा नदी में छलांग लगा दी। लोगों ने जब यह नजारा देखा तो सभी दंग रह गए।
Jul 21 2021 12:28PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

उत्तराखंड के चमोली जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। आखिर एक महिला को ऐसा कदम क्यों उठाना पड़ा? वो महिला कौन थी और कहां की रहने वाली थी? इन सब सवालों का जवाब भी मिलना बाकी है। खबर है कि यहां एक महिला ने कर्णप्रयाग के पोखरी पुल से अलकनंदा नदी में छलांग लगा दी। लोगों ने जब यह नजारा देखा तो सभी दंग रह गए। स्थानीय लोगों ने इस बारे में कुछ खास बातें बताई। लोगों का कहना है कि महिला काफी देर से पुल पर खड़ी थी। देखते ही देखते अचानक महिला पुल के किनारे बने गाडर पर खड़ी हो गई। इसके बाद तो मौके पर हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने जैसे ही नजारा देखा तो वह महिला को पकड़ने के लिए दौड़ने लगे। लोग महिला को पकड़ पाते, इससे पहले ही महिला ने नदी में छलांग लगा दी। अब तक महिला के बारे में कुछ भी पता नहीं चल पाया है। शिनाख्त होने पर ही महिला का असल पता चलेगा। पुल से कूदने की वजह क्या रही? इसका भी पता लगाया जा रहा है। और इस बारे में जो भी जानकारी मिलेगी हम आप तक जरूर पहुंचेंगे।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: राजनीति जगत में शोक की लहर, नहीं रहे दिग्गज नेता अमरीश कुमार


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home