image: Volvo bus starts from Dehradun to Delhi

देहरादून से दिल्ली का सफर हुआ आसान, सुबह 6 बजे से मिलेंगी वॉल्वो बस..जानिए शेड्यूल

अब देहरादून में सुबह 6 बजे से मिलेगी दिल्ली के लिए वॉल्वो बस। रविवार से कुल पांच वॉल्वो बसों का संचालन देहरादून से दिल्ली रूट पर होने लगेगा।
Jul 25 2021 2:20PM, Writer:Komal Negi

उत्तराखंड से दिल्ली बस में सफर करने वालों के लिए एक सुखद खबर सामने आ रही है। पर्यटन विभाग ने देहरादून से दिल्ली के लिए वोल्वो बसों की संख्या बढ़ा दी है। जी हां, अब तक दिल्ली के लिए केवल एक वॉल्वो बस भेजी जा रही थी। शनिवार से तीन वॉल्वो बसों का संचालन हुआ जबकि रविवार से देहरादून से दिल्ली कुल पांच वॉल्वो बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। बता दें कि दूसरी लहर के बाद से ही उत्तराखंड से अन्य राज्यों में बसों का संचालन पूरी तरह बंद हो गया था मगर अब परिस्थितियां धीरे-धीरे सामान्य होती नजर आ रही हैं और यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है इसीलिए परिवहन विभाग ने कुछ दिनों पहले देहरादून से दिल्ली वॉल्वो बसों का संचालन शुरू किया।वॉल्वो बसों में सफर करने वालों की संख्या में बढ़ोतरी होते देख परिवहन विभाग ने देहरादून से दिल्ली कुल 5 वॉल्वो बसों का संचालन शुरू करने का निर्णय लिया है। आज तीन वॉल्वो बसों का संचालन शुरू होगा जबकि कल से देहरादून से दिल्ली 5 वॉल्वो बसों का संचालन शुरु होगा। आगे पढ़िए

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, 8 जिलों के लोग बेहद सावधान रहें
परिवहन निगम के मंडल प्रबंधक संजय गुप्ता ने बताया कि शनिवार से दिल्ली और गुरुग्राम के लिए वॉल्वो बसों की संख्या बढ़ाने के आदेश जारी कर दिए हैं। उन्होंने बताया कि अब तक दिल्ली के लिए सिर्फ एक वॉल्वो बस रात के 11 बजे भेजी जा रही थी। शनिवार से तीन जबकि रविवार से कुल 5 वॉल्वो बस सेवा का संचालन होना शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा है कि सवारियों की संख्या बढ़ रही है और यही वजह है कि परिवहन विभाग भी बसों की संख्या में इजाफा कर रहा है। चलिए आपको देहरादून से दिल्ली के लिए वॉल्वो बसों का पूरा शेड्यूल बताते हैं। वॉल्वो की पहली बस सुबह 6 बजे देहरादून से चलेगी जो दोपहर 1 बजे दिल्ली पहुंचेगी। यही बस सुबह 3 बजे दिल्ली से चलकर रात के 10 बजे देहरादून पहुंचेगी। इसके बाद देहरादून से दूसरी वोल्वो बस रात में 10:15 बजे गुरुग्राम के लिए चलेगी जो कि सुबह 7:30 बजे गुरुग्राम पहुंचेगी। यही बस सुबह 8:30 बजे गुरुग्राम से शाम 5 बजे देहरादून पहुंचेगी। देहरादून से रात को 11 बजे दिल्ली के लिए बस चलेगी जो सुबह 6 बजे दिल्ली पहुंचेगी। सुबह 7 बजे दिल्ली से चलकर वॉल्वो बस 2 बजे देहरादून पहुंचेगी।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home