देहरादून में भीषण हादसा, पेड़ से टकराई कार..1 ही परिवार के 2 लोगों की मौत, 4 गंभीर
हादसा थानो-जौलीग्रांट सड़क मार्ग पर हुआ। खबर है कि यहां कार एक पेड़ से टकरा गई। 1 ही परिवार के दो लोगों की मौत की खबर है
Jul 25 2021 5:39PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से एक दुखद हादसे की खबर है। ये हादसा थानो-जौलीग्रांट सड़क मार्ग पर हुआ। खबर है कि यहां कार एक पेड़ से टकरा गई। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। बताया जा रहा है कि इस हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आइए आपको पूरी घटना के बारे में बताते हैं। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक ये हादसा दोपहर करीब दो बजे की है। देहरादून निवासी एक ही परिवार के लोग रायपुर थानो जौलीग्रांट होकर भानियावाला आ रहे थे। कार में कुल 6 लोग सवार थे। इस बीच कार जंगल के बीच अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई है। जबकि चार लोग गंभीर घायल हो गए है। घायलों को हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में भर्ती कराया गया है। घायलों की पहचान नरोत्तम भट्ट, भगवती प्रसाद भट्ट, कीर्ति राम भट्ट, रमेश चंद्र भट्ट के रूप में हुई है। वहीं मृतको की पहचान विनोद भट्ट और मदन मोहन भट्ट के रूप में हुई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में 1 हफ्ता बढ़ाया जा सकता है कर्फ्यू, नाइट कर्फ्यू में लागू होगी सख्ती..पढ़िए पूरी खबर