image: Sangeeta Pant song Mataram

पहाड़ की संगीता पंत ने बनाया देशभक्ति गीत, देश के दिग्गज गायकों ने गाया..देखिए वीडियो

पहाड़ की बेटी संगीता पंत भारत की प्रमुख महिला संगीतकारों में से एक हैं, उनके नाम कई उपलब्धियां दर्ज हैं। ‘मातरम्’ गीत की रचना संगीता पंत ने की है।
Aug 15 2021 10:47AM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

देश को आजाद हुए 75 साल हो गए। पूरा देश स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशभक्ति के रंग में डूबा हुआ है। ये मौका हर किसी के लिए खास है। इसे और स्पेशल बनाने के लिए भारतीय संगीत के इतिहास में पहली बार तीन महिला संगीतकारों ने शानदार जीवंत देशभक्ति गीत ‘मातरम्’ की रचना की है। इस गीत को बनाने में उत्तराखंड की बेटी संगीता पंत ने भी अपना अहम योगदान दिया है। ‘मातरम्’ का संगीत निर्देशन तीन महिला संगीतकारों की टीम ने किया है, जिनमें संगीता पंत के साथ विजया शंकर और राजलक्ष्मी संजय शामिल हैं। ये होनहार बेटियां म्यूजिक कंपोजर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के महिला पैनल की प्रमुख हैं। संगीता पंत भारत की प्रमुख महिला संगीतकारों में से एक हैं, उनके नाम कई उपलब्धियां दर्ज हैं। उन्होंने कई फिल्मी और गैर फिल्मी गीतों का संगीत निर्देशन भी किया है। ‘मातरम्’ गीत की रचना का श्रेय भी संगीता पंत को ही जाता है। भारत की महिला शक्ति पूरे विश्व में मिसाल बनकर उभरी है, ‘मातरम्’ गीत इसी भावना को दर्शाता है। गीत को अनुराधा पौडवाल, शंकर महादेवन, शान और श्रीनिवास जैसे प्रसिद्ध गायकों ने अपनी आवाज से सजाया है। आगे देखिए वीडियो

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: कैंपटी फॉल में अचानक आया उफान, मची अफरा-तफरी..देखिए वीडियो
गीत की सिनेमैटोग्राफी और वीडियो निर्देशन केसी लॉय ने किया है। वीडियो एडिटर रूपशा मुखर्जी हैं। 13 अगस्त को रिलीज हुए ‘मातरम्’ गीत ने इंटरनेट पर बड़ी संख्या में लोगों का ध्यान आकर्षित किया है।

सब्सक्राइब करें -


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home