image: Update News in Nainital Diksha massacre

उत्तराखंड: दीक्षा हत्याकांड में खुलासा, भाई ने बताई हैरान करने वाली बात..कबाड़ी था इमरान

दीक्षा रियल एस्टेट कंपनी में अधिकारी थी, जबकि इमरान कबाड़ी का काम करता था। इमरान हर किसी से ऋषभ तिवारी बनकर मिलता था, उसने इसी नाम से फेसबुक आईडी भी बनाई हुई है।
Aug 18 2021 12:01AM, Writer:Komal Negi

प्यार और नासमझी में बड़ा अंतर होता है, लेकिन नोएडा की दीक्षा इस बात को समझ नहीं पाई। 31 साल की दीक्षा ऋषभ तिवारी के प्यार में इस कदर पागल हुई कि अपने परिवार की भी नहीं सुनी। 15 अगस्त को दीक्षा का बर्थडे था। वो ऋषभ और अपने दो अन्य दोस्तों संग नैनीताल घूमने आई थी। रात को सबने पार्टी की, अगली सुबह दीक्षा अपने कमरे में मरी हुई पाई गई। उसके शरीर पर कपड़े तक नहीं थे। अब पता चला है कि जिस ऋषभ तिवारी से दीक्षा प्यार करती थी, उसका असली नाम इमरान है। मृतक के दोस्त और परिजन पूरे मामले को लव जेहाद से जुड़ा बता रहे हैं। घटना के बाद से ऋषभ उर्फ इमरान फरार है। दीक्षा के भाई ने बताया कि वो कई बार आरोपी युवक से मिल चुका था। इमरान हर बार अपनी नाम ऋषभ तिवारी बताता था। उसने इसी नाम से फेसबुक आईडी भी बनाई है। दीक्षा का तलाक का केस चल रहा है। उसकी 11 साल की एक बेटी भी है। भाई अंकुर ने बताया कि दीक्षा बचपन से ही होनहार थी। पिता के निधन के बाद पूरा घर उसी ने संभाला। वो रियल एस्टेट कंपनी में अधिकारी थी, जबकि इमरान कबाड़ी का काम करता था। आगे पढ़िए

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: लव जेहाद की शिकार हुई दीक्षा? होटल में मिली नग्न लाश..लड़के का नाम ऋषभ नहीं इमरान
दीक्षा के दोस्तों के मुताबिक आरोपी इमरान सोमवार सुबह नोएडा भी आया था। दीक्षा के भाई अंकुर मिश्रा ने बताया कि साल 2008 में दीक्षा की शादी खुरजा निवासी पवन शर्मा से हुई थी। पति शराब पीकर दीक्षा से मारपीट करता था। इसलिए दीक्षा उससे अलग रहने लगी। पवन और दीक्षा का तलाक नहीं हुआ है। कुछ समय पहले उसकी मुलाकात ऋषभ तिवारी उर्फ इमरान से हुई। दोनों साथ रहने लगे। कुछ समय पहले ही दीक्षा ने नोएडा में अपना नया फ्लैट खरीदा था। नई स्विफ्ट कार भी ली थी। दीक्षा अच्छे जॉब में होने के कारण ऋषभ उर्फ इमरान से बेहतर कमाती थी, इसलिए ऋषभ ने किसी तरह उसे फंसा लिया होगा। बता दें कि नोएडा की रहने वाली दीक्षा अपने प्रेमी ऋषभ उर्फ इमरान और दो अन्य दोस्तों संग नैनीताल घूमने आई थी। सोमवार को होटल के कमरे में दीक्षा की लाश मिली। दीक्षा की हत्या का आरोप इमरान पर है, जो कि फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home