image: Fraud matrimonial site in Dehradun

देहरादून: विदेशी लड़की से हुई ऑनलाइन दोस्ती, शादी का देखा ख्वाब..लुट गए 66 हजार रुपये

मेट्रीमोनियल साइट के जरिए विदेशी लड़की से हुआ मैच, शादी के ख्वाब दिखा कर युवक से लूट लिए 66 हजार।
Aug 24 2021 4:35PM, Writer:अनुष्का

मेट्रीमोनियल वेबसाइट्स के जरिए इन दिनों खूब रिश्ते बन रहे हैं मगर इन्हीं वेबसाइट्स के जरिए खूब धोखाधड़ी भी हो रही है। अब उत्तराखंड में ही देखिए न, देहरादून में एक शख्स ने एक मेट्रीमोनियल साइट पर शादी के लिए रजिस्ट्रेशन कराया। ढेरों उम्मीदें मन में लिए युवक का मैच इंग्लैंड की एक युवती के साथ भी हो गया, मगर किस्मत ऐसी फूटी कि युवक ने शादी की खुशी में 66 हजार रुपए गंवा दिए। दरअसल।जिस महिला के साथ युवक का मैच हुआ था वह धोखेबाज निकली और युवक से खूब पैसे ऐंठ लिए। लड़की मिलने की खुशी में युवक ने भी उसपर भरोसा कर लिया और पैसे गंवा दिए। पीड़ित की पहचान अनिल उनियाल के रूप में हुई है। अनिल उनियाल ने पुलिस में तहरीर देते हुए ऑनलाइन धोखाधड़ी के बारे में बताया। रायपुर थाना में तहरीर देकर अनिल उनियाल ने शिकायत दर्ज की है और पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की गहराई से जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस फिलहाल धोखाधड़ी करने वाली महिला की तलाशी में जुट चुकी है।

यह भी पढ़ें - देहरादून में ठगों का मायाजाल..गोल्डन रिट्रीवर कुत्ते की चाह में महिला ने गंवाए 63 लाख रुपये
पीड़ित ने पुलिस को 22 अगस्त को दी तहरीर में बताया कि उसने जून महीने में एक मैट्रिमोनियल साइट पर शादी के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया था और अनिल का मैच इंग्लैंड में रहने वाली महिला रेणु सीजर के साथ हुआ था। दोनों ने मैट्रिमोनियल साइट के जरिए बातचीत करनी शुरू की और अनिल के कहने पर महिला भारत आने के लिए तैयार हो गई। 18 अगस्त को महिला ने बताया कि वह मुंबई में लैंड कर चुकी है और वह अपने साथ बहुत सारे सोने के गहने लाई है। इसके बाद महिला ने कहा कि उसको ज्वेलरी का टैक्स चुकाने के लिए 50,000 की जरूरत है, मगर उसका क्रेडिट कार्ड नहीं चल रहा है। अनिल उनियाल शादी के सपने देख चुका था और उसके दिमाग ने काम करना बंद कर दिया था, बस यही से इस पूरे ठगी का खेल शुरू हुआ। अनिल ने आंखें मूंद कर भरोसा करते हुए धोखाधड़ी करने वाली महिला को 50,000 जैसी बड़ी रकम सौंप दी।

यह भी पढ़ें - देहरादून: साइबर ठगों ने लगाई सेना के जवान को चपत, स्कूटर दिलाने के नाम पर ठगे 95 हजार
अनिल ने आंखें मूंद कर भरोसा करते हुए धोखाधड़ी करने वाली महिला को 50,000 जैसी बड़ी रकम सौंप दी। इसके बाद महिला ने अनिल को कहा कि उसका कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया है और इसके लिए उसको एयरपोर्ट पर रुकना पड़ेगा। उसके बाद महिला ने अनिल से तकरीबन 17,000 की मांग की। अनिल ने इस बार भी महिला के ऊपर पूरा भरोसा करते हुए उसको पैसे दे दिए। इसके बाद महिला ने उससे 2000 डॉलर की मांग की। तब अनिल को उसके ऊपर शक हुआ। जब उसने जानकारी जुताई तो वह सन्न रह गया और उसको पता लगा कि उसके साथ धोखाधड़ी की गई है जिसके बाद अनिल ने पुलिस में इस बात की जानकारी दी। वहीं थाना रायपुर प्रभारी दिलबर सिंह नेगी ने बताया है कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में आरोपी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है। पुलिस ने कहा है कि पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home