image: Newly wedded girl committed suicide in haldwani

उत्तराखंड: 3 महीने पहले फौजी से की थी लव मैरिज, अब घर में मिली नवविवाहिता की लाश

दिव्या की मौत अपने पीछे कई सवाल छोड़ गई है। उसने इसी साल जून में ऊधमसिंहनगर के रहने वाले फौजी के साथ प्रेम विवाह किया था। पति के ड्यूटी पर चले जाने के बाद दिव्या ने फांसी लगा ली।
Sep 11 2021 10:12AM, Writer:Komal Negi

नैनीताल में नवविवाहिता ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मरने वाली युवती का पति सेना में है। उसने इसी साल जून में सेना में तैनात जवान के साथ प्रेम विवाह किया था। दोनों के वैवाहिक जीवन की अभी शुरुआत ही हुई थी, कि न जाने ऐसा क्या हुआ, जिसने युवती को अचानक अपनी जिंदगी खत्म कर लेने पर मजबूर कर दिया। घटना हल्द्वानी के भोटिया पड़ाव पुलिस चौकी क्षेत्र के जगदंबा नगर की है। 21 साल की दिव्या मौर्य यहीं किराए के मकान में रहती थी। इसी साल जून में दिव्या की शादी ऊधमसिंहनगर के दिनेशपुर में रहने वाले राकेश कुमार से हुई थी। दोनों ने प्रेम विवाह किया था। राकेश भारतीय सेना में है। शादी के बाद राकेश ड्यूटी पर चला गया था और पत्नी दिव्या जगदंबा नगर में किराए के मकान में रहने लगी। उसके साथ एक लड़की भी रहती थी।

यह भी पढ़ें - पहाड़ से दुखद खबर: ट्यूशन पढ़कर आ रहे बच्चों की साइकिल खाई में गिरी, 1 छात्र की मौत
बताया जा रहा है कि मंगलवार रात दिव्या के साथ रहने वाली लड़की अपने दोस्त के घर चली गई थी, जहां से वो बुधवार सुबह घर लौटी तो दरवाजा नहीं खुला। लड़की घबरा गई। उसने पुलिस को कॉल किया। पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा खोलकर देखा तो अंदर का नजारा देख सबके पैरों तले जमीन खिसक गई। कमरे में दिव्या फांसी पर लटकी हुई थी। कुछ ही महीने पहले अपनी पसंद के युवक से शादी करने वाली दिव्या ने अचानक आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसे लेकर फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। उसकी मौत अपने पीछे कई सवाल छोड़ गई है, जिनके जवाब मिलने बाकी हैं। मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। पुलिस ने दिव्या के परिजनों और पति को घटना की सूचना दे दी है। मामले की जांच की जा रही है।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home