image: Nainital women homeguard pushpa devi bravery

उत्तराखंड: महिला होमगार्ड ने पेश की बहादुरी की मिसाल, तीसरी मंजिल से चोर को धर दबोचा

महिला होमगार्ड ने टप्पेबाज के पीछे दौड़ कर तीसरी मंजिल से धर दबोचा, हर जगह हो रही है सराहना
Sep 13 2021 2:22PM, Writer:अनुष्का ढौंडियाल

नैनीताल का हल्द्वानी जिला .... यहां भी दिन प्रति दिन चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। चोर दिन दहाड़े लूट मचा रहे हैं। यहां हाल ही में बीते रविवार को एक महिला का पर्स छीनकर एक लफंडर भागने लगा। वो तो महिला होमगार्ड ने बहादुरी का प्रदर्शन करते हुए अपना फर्ज निभाया और चोर का पीछा किया। महिला होमगार्ड को आता देख वो डर के मारे बिल्डिंग में घुस गया मगर महिला होमगार्ड ने बहादुरी से उसको बिल्डिंग की तीसरी मंजिल से धर दबोचा। चोर को पकड़कर वो उसको थाने ले गई और महिला का पर्स उनको सौंप दिया गया। महिला होमगार्ड की थाने में खूब सराहना की जा रही है। आरोपी की पहचान उधमसिंह नगर के किच्छा के रहने वाले सलमान के रूप में हुई है। हल्द्वानी की निवासी रितु खत्री बीते रविवार को बाजार से कालाढूंगी रोड पर जा रही थी। इसी दौरान साईं मंदिर कालाढूंगी चौराहे के पास एक चोर उनका पर्स लेकर भाग गया। पर्स के अंदर 3000 रुपए और एटीएम कार्ड मौजूद था। पर्स चोरी होने पर पुष्पा देवी शोर मचाने लगी।

यह भी पढ़ें - देहरादून: जंगल में पार्टी करने गए 3 दोस्त, हाथी ने 1 दोस्त को मार डाला
महिला होमगार्ड पुष्पा देवी कालाढूंगी चौराहे पर अपनी ड्यूटी कर रही थीं। महिला के शोर मचाने पर होमगार्ड पुष्पा देवी ने चोर को पकड़ने के लिए उसके पीछे भागना शुरू कर दिया। अपने पीछे पुलिस को आता देख चोर डर के मारे बिल्डिंग के अंदर घुस गया और छत के ऊपर चढ़ गया। महिला होमगार्ड ने उसको तीसरी मंजिल से धर दबोचा और पकड़कर थाने ले गई। थानाध्यक्ष मंगल सिंह नेगी का कहना है कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है। एसपी सिटी डॉक्टर जगदीश चंद्र के द्वारा महिला होमगार्ड पुष्पा देवी को ड्यूटी के प्रति सचेत रहने हेतु नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है। इसी के अलावा कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक मंगल सिंह नेगी के द्वारा भी महिला होमगार्ड को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home