image: Women jumped in nayar river in pauri satpuli

गढ़वाल से दुखद खबर, महिला ने नदी में डूबकर की आत्महत्या

पौड़ी गढ़वाल में मंदबुद्धि महिला की हुई नयार नदी में डूबने से मौत
Sep 19 2021 1:58PM, Writer:इंद्रजीत असवाल

एक बड़ी खबर पौड़ी गढ़वाल से आ रही है। अभी अभी नयार नदी में एक मन्दबुद्धि महिला की डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार उक्त महिला कल शाम सतपुली बाजार में देखी गई थी। अभी शव की शिनाख्त नही हो पाई है। महिला द्वारा आज सुबह भी आत्महत्या का प्रयास किया गया था, तब दो युवाओं ने उसे बचा दिया गया था। इसके बाद पुलिस को भी सूचित किया गया था। उसके बाद फिर महिला द्वारा 10 बजे के लगभग नयार नदी में डूबने की खबर आई। जिन युवाओ द्वारा सुबह उसे बचाया गया था, उन्ही के द्वारा उसे फिर से नदी से निकाला गया। मौके पर 108 सेवा ने महिला को चेक किया लेकिन महिला की मौत हो चुकी थी। सतपुली पुलिस द्वारा महिला के शव को अस्पताल पहुचा दिया गया है व राजस्व क्षेत्र होने के कारण पुलिस द्वारा राजस्व विभाग को सूचित किया गया है।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: 1 महीने से लापता पवन कन्याल की लाश जंगल में मिली, परिवार में कोहराम


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home