image: Strange women entered in doctors house in haridwar

उत्तराखंड: डॉक्टर के घर में घुसी अनजान महिला, बाथरूम में नहाई..पत्नी के कपड़े पहन कर चली गई

हरिद्वार के लक्सर में डॉक्टर के घर में घुसी महिला, बाथरूम में किया स्नान, डॉक्टर की पत्नी के कपड़े पहने और चलती बनी-
Sep 24 2021 2:02PM, Writer:अनुष्का ढौंडियाल

हरिद्वार के लक्सर में एक महिला की हरकत ने सभी को हैरतअंगेज कर दिया है। महिला की हरकत ने पुलिस को भी आश्चर्यचकित कर दिया है।मामला पूरे क्षेत्र में जबरदस्त चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग कई तरह की बातें कर रहे। घटना हरिद्वार के लक्सर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत सिमली मोहल्ला के निवासी डॉक्टर राजेंद्र के घर की बताई जा रही है। डॉक्टर के घर में एक अंजान महिला घुस गई। उस वक्त घर में सिर्फ उनके बुजुर्ग पिता व कामवाली बाई थी। आरोप है कि महिला सीधे उनके बाथरूम में चली गई और उसने वहां आराम से स्नान किया। उसके बाद डॉक्टर साहब की पत्नी के कपड़े पहन लिए और बिना शोरशराबा किए बाहर जाने लगी। इसी बीच घर में काम कर रही बाई की नज़र उस पर पड़ गई और उसने महिला का पीछा कर महिला को धर दबोचा। महिला अबतक पुलिस को घर में घुसकर नहाने का कारण नहीं बता पाई है। पुलिस का कहना है कि महिला बाथरूम में घुसी और डॉक्टर की पत्नी के कपड़े पहन कर सीधा बाहर जाने लगी। उसने न ही किसी को नुकसान पहुंचाया और न ही चोरी की।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड :शादी के अगले दिन सब लूट कर फरार हुई लुटेरी दुल्हन
बाई ने पुलिस को बताया कि महिला ने नहाने के बाद डॉक्टर साहब की पत्नी की अलमारी से कपड़े निकाले और पहन कर बाहर जाने लगी। तुरंत ही डॉक्टर साहब और पुलिस को मामले की सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर महिला को हिरासत में ले के उससे पूछताछ शुरू कर दी है। डॉक्टर की कामवाली ने बताया कि अंजान महिला ने अलमारी का सामान बिखेर दिया था। पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला जयपुर की रहने वाली है। हालांकि यह महिला स्पष्ट रूप से यह नहीं बता रही है कि वह घर में क्यों घुस गई। उसने वहां कोई चोरी-चकारी नहीं की। बस नहाया और डॉक्टर की पत्नी के कपड़े पहन लिये थे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले को सुलझाने के लिए महिला से बात कर रही है।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home