देहरादून IMA के पास बड़ी दुर्घटना, पेड़ से टकराया वाहन..1 की मौत, 1 जख्मी
देहरादून में आईएमए के पास हुई बड़ी दुर्घटना, दूध और ब्रेड की सप्लाई करने जा रहा वाहन पेड़ से टकराया, एक व्यक्ति की मौत, चालक गंभीर रूप से घायल-
Sep 24 2021 2:19PM, Writer:अनुष्का ढौंडियाल
उत्तराखंड में आए दिन सड़क हादसों की बुरी खबरें सामने आ रही हैं। तेज गति लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। देहरादून के आईएमए से भी सड़क हादसे की एक बुरी खबर सामने आ रही है। आईएमए के पास दूध व ब्रैड की सप्लाई करने वाला वाहन पेड़ से टकरा गया जिससे परिचालक सीट पर बैठे व्यक्ति की दर्दनाक मृत्यु हो गई है। हादसे में वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। दोनों को 108 की मदद से दून अस्पताल भेजा गया जिसमें परिचालक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया जबकि वाहन चालक का उपचार चल रहा है। हादसे के बाद कुछ देर तक वहां ट्रैफिक लगा रहा। वाहन को क्रेन के जरिये सड़क से हटाया गया है जिसके बाद यातायात सुचारू रूप से चल रहा है।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: खाई में गिरी यात्रियों की कार, 1 मौत..3 लोगों की हालत गंभीर
मिली गई जानकारी के मुताबिक देहरादून के आईएमए में आज तड़के सुबह दूध और ब्रेड की सप्लाई के लिए वाहन जा रहा था। वाहन हरप्रीत सिंह पुत्र गुरमीत सिंह निवासी ग्राम लोटबद्दी, पंजाब चला रहा था। जबकि वाहन में अन्य व्यक्ति राजकुमार निवासी खन्ना सिटी लुधियाना पंजाब भी मौजूद था। आईएमए के पास अचानक ही वाहन नियंत्रण खो बैठा और पेड़ से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि राजकुमार की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया था। गंभीर रूप से घायल परिचालक और चालक को आसपास के लोगों ने दून अस्पताल में भर्ती कराया जहां राजकुमार को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। शव के पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है।