image: Constable bharti in uttarakhand police

उत्तराखंड पुलिस में नौकरी पाने का शानदार मौका, कांस्टेबल के पदों पर बंपर भर्ती

पुलिस मुख्यालय ने 1521 पदों पर भर्ती का अधियाचन उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को भेज दिया है। जल्द ही इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा।
Sep 28 2021 3:27PM, Writer:Komal Negi

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवा कृपया ध्यान दें। उत्तराखंड सरकार की तरफ से पुलिस कांस्टेबल के 1521 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। भर्ती संबंधी हर डिटेल के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। कुल कितने पदों पर भर्ती होने है ये तो आपने जान ही लिया। सोमवार को पुलिस मुख्यालय ने 1521 पदों पर भर्ती का अधियाचन उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को भेज दिया है। जल्द ही इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा। पुरुषों के साथ-साथ महिलाएं भी भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा ले सकती हैं। सीधी भर्ती में जनपदीय पुलिस (पुरुष) के 785, पीएसी - आईआरबी (पुरुष) के 291, फायरमैन (पुरुष) के 291 और महिलाओं के 133 पद शामिल हैं। राज्य में अधीनस्थ सेवा चयन आयोग पहली बार कांस्टेबल भर्ती करवा रहा है। आगे पढ़िए

यह भी पढ़ें - केदारनाथ में हेलीकॉप्टर के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू, जानिए पूरा प्रोसीजर
बता दें कि उत्तराखंड में कांस्टेबल के पदों पर सरकारी नौकरी पाने के इच्छुक लाखों उम्मीवारों को इस जॉब के नोटिफिकेशन का इंतजार था। कोरोना की दूसरी लहर न आती तो अब तक प्रदेश के लाखों युवा कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में हिस्सा ले चुके होते, लेकिन ऐसा नहीं हो सका..कोरोना ने दूसरी परीक्षाओं के साथ कांस्टेबल भर्ती पर भी ब्रेक लगा दिया। पिछले दिनों मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में सितंबर में ही पुलिस भर्ती शुरू करने का आश्वासन दिया था, उन्होंने अपना वादा निभाया भी। इसी क्रम में गृह विभाग से अनुमति के बाद पुलिस मुख्यालय ने रिक्त पदों पर भर्ती का अधियाचन अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को भेज दिया है। इस संबंध में जल्द ही नोटिस जारी किया जाएगा।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home