image: ram singh kaida may join bjp today

उत्तराखंड: आज BJP में शामिल हो सकते हैं भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा

भीमताल विधानसभा सीट से वर्ष 2017 में निर्दलीय विधायक बने राम सिंह कैड़ा आज भाजपा की सदस्यता ले सकते हैं।
Oct 8 2021 1:44PM, Writer:अनुष्का ढौंडियाल

उत्तराखंड से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। उत्तराखंड की भीमताल विधानसभा से निर्दलीय विधायक राम सिंह कैड़ा आज अपनी पत्नी ओखलकांडा ब्लॉक प्रमुख कमलेश कैड़ा के साथ मिलकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं। जी हां, उत्तराखंड के राजनीतिक गलियारों में जोरों-शोरों से इसकी चर्चा है। देर शाम तक कैड़ा यह कबूलने से हिचकिचाते रहे कि वे भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं। वे भाजपा से अपनी नजदीकियां कबूल तो रहे हैं लेकिन देर शाम तक भी वह यही कहते रहे कि भाजपा में शामिल होने के बारे में अभी वह कुछ नहीं कह सकते हैं। मगर अब यह साफ है कि वे आज दिल्ली या दून में भाजपा की सदस्यता धारण कर सकते हैं। 2017 में भीमताल विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक बने राम सिंह कैड़ा भाजपा और कांग्रेस दोनों की निगाहों में आए थे। कैड़ा ने अपनी विधानसभा में विकास कार्यों के लिए अपने चार सालों में भाजपा के साथ तालमेल बनाए रखा। अनुमान है कि कैड़ा आज दिल्ली या देहरादून में भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

हालांकि कल तक कैड़ा ने भाजपा में शामिल होने की बात कबूल नहीं की थी.

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में 2 IPS अधिकारियों के तबादले, DIG गढ़वाल का भी ट्रांसफर
उन्होंने कहा कि अपनी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए ही वे भाजपा का एसोसिएट सदस्य हैं। क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए और जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए ही सरकार के साथ काम कर रहे हैं। भाजपा में शामिल होने के निर्णय में फिलहाल वे अभी कुछ नहीं कह सकते हैं। विधायक राम सिंह कैड़ा ने छात्र राजनीति के साथ ही जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत सदस्य रहने के बाद कांग्रेस की सदस्यता ली। कैड़ा कांग्रेस में प्रदेश महामंत्री, प्रदेश संगठन मंत्री और प्रदेश सचिव के पदों पर रहे। कांग्रेस की सीट पर भीमताल विधानसभा से विधायक के रूप में चुनाव भी लड़ा मगर तब उनको जबरदस्त हार का सामना करना पड़ा था। वर्ष 2017 में कांग्रेस से टिकट न मिलने पर उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़कर ऐतिहासिक जीत हासिल की।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home