image: 5 call girls arrested in Nanakmatta Pratappur

देवभूमि को ये किसकी नजर लगी? बेटे-बेटी के साथ सेक्स रैकेट चला रही थी मां..पुलिस भी हैरान

हैरानी वाली बात ये है कि सेक्स रैकेट (call girls arrested in Nanakmatta) का संचालन एक महिला कर रही थी। महिला का बेटा ग्राहक खोजकर लाता था।
Nov 8 2021 4:26PM, Writer:Komal Negi

उत्तराखंड देह के सौदागरों के निशाने पर है। पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर सेक्स रैकेट का खुलासा कर रही है, आरोपियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है, फिर भी ये काला धंधा रुक नहीं रहा। ताजा मामला ऊधमसिंहनगर (call girls arrested in Nanakmatta) का है। जहां पुलिस ने नानकमत्ता में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए 8 लोगों को पकड़ा। पकड़े गए लोगों में 5 महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं। मौके से 8 मोबाइल और हजारों की नगदी बरामद हुई। आपत्तिजनक वस्तुएं भी मिली हैं। जिन्हें पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। हैरानी वाली बात ये है कि सेक्स रैकेट का संचालन एक महिला कर रही थी। पुलिस ने आरोपी महिला, उसकी बेटी और बेटे को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला और उसकी बेटी सेक्स रैकेट चला रही थी। वहीं महिला का बेटा ग्राहक ढूंढकर लाता था। मामला प्रतापपुर चौकी क्षेत्र का है। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट को यहां पिपलिया पिस्तौर स्थित एक घर में देह व्यापार होने की सूचना मिली थी।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: नशे की भयंकर लत में पड़ा 15 साल का बच्चा, दोनों हाथों की नस काटकर दे दी जान
यूनिट की प्रभारी बसंती आर्य के नेतृत्व में रविवार को पुलिस टीम ने मौके पर छापा मारा तो वहां दो लोग आपत्तिजनक हालत में मिले। टीम को मौके से 5500 रुपये, आठ मोबाइल तथा अन्य आपत्तिजनक वस्तुएं भी मिली हैं। पुलिस सभी को पकड़ कर थाने ले आई। ग्रामीणों ने कहा कि आरोपी महिला अपने घर में कई दिनों से देह का धंधा चला रही थी। ग्रामीणों ने इसे लेकर पुलिस को सूचना भी दी थी, लेकिन आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। बाद में ग्रामीणों ने इसकी सूचना एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (call girls arrested in Nanakmatta) को दी। रविवार को टीम ने मौके पर पहुंच कर आरोपियों को धर दबोचा। मौके से पकड़े गए लोग नलई और उकरौली गांव के रहने वाले हैं। गिरफ्तार लोगों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home