image: Delhi omicron case first case registered

उत्तराखंड से दिल्ली जाने वाले ध्यान दें, Delhi में कोरोना के Omicron वैरियंट की एंट्री

Omicron वायरस ने देश की राजधानी Delhi में दस्तक दे दी है। यहां एक व्यक्ति की जीनोम स्क्वीवेंसिंग रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
Dec 5 2021 2:43PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

कोरोना के नए वैरियंट ओमिक्रोन के खतरे को देखते हुए उत्तराखंड में सावधानियां बरती जाने लगी हैं। इस बीच उत्तराखंड से 5 घंटे की दूरी पर स्थित देश की राजधानी Delhi में Omicron case सामने आया है। जी हां इस वायरस ने देश की राजधानी दिल्ली में दस्तक दे दी है। यहां एक व्यक्ति की जीनोम स्क्वीवेंसिंग रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ये शख्स तंजानिया से दिल्ला आया था। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री के मुताबिक 12 संदिग्ध व्यक्तियों के सैंपल को शुक्रवार को भेजा गया था। रिपोर्ट में 1 मरीज को कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन से पॉजिटिव पाया गया है। आपको बता दें कि मिक्रोन वायरस दक्षिण अफ्रीका में पाया गया था। ये कितना खतरनाक है, इसका अंदाजा आप इस बात से ही लगा सकते हैं कि कम ही वक्त में ये वायरस दुनिया के 29 देशों में फैल चुका है।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में पड़ोसी राज्यों से आ रहे लोग ध्यान दें, बिना कोरोना जांच के नहीं मिलेगी एंट्री

Delhi Omicron case

Delhi omicron case first case registered
1 /

भारत में भी अब तक कुल 5 ओमिक्रोन पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इनमें से 2 केस कर्नाटक, 1 गुजरात, 1 केस महाराष्ट्र और 1 दिल्ली में सामने आ चुका है।

Delhi Omicron case detected

Delhi omicron case first case registered
2 /

साफ है कि उत्तराखंड से कुछ ही दूरी पर स्थित राज्य दिल्ली में ओमिक्रोन वायरस की एंटी हो गई है। ऐसे में सावधानी बरतने की काफी जरूरत है।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home