गढ़वाल के किसान पिता का होनहार बेटा..इंटरनेशनल कंपनी में हुआ चयन, 2.05 करोड़ है सैलरी
Kotdwar Bhabar के Rohit negi का इंटरनेशनल कंपनी में उनका चयन हुआ है। उन्हें 2.05 salary package मिला है
Dec 5 2021 7:26PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क
उत्तराखंड के छात्र यकीनन टैलेंटेड हैं, इस बात में कोई शक नहीं। सही दिशा में सही गाइडलाइन मिले, तो ये बच्चे कुछ भी कर सकते हैं। ऐसा ही सफलताओं का आसमान छूने वाले Kotdwar Bhabar के Rohit negi को बधाई दीजिए। रोहित नेगी पौड़ी गढ़वाल के कोटद्वार भाबर के रहने वाले हैं। अपनी कड़ी मेहनत से रोहित नेगी का सलेक्शन आईआईटी गुवाहाटी में हुआ। कंप्यूटर साइंस के छात्र रोहित नेगी का चयन अब इंटरनेशनल कंपनी के लिए हुआ है। उन्हें 2.05 crore का सालाना salary package मिला है। पौड़ी गढ़वाल या फिर कोटद्वार क्षेत्र में किसी छात्र को मिलने वाला ये अब तक का सबसे बड़ा पैकेज है। आईआईटी गुवाहाटी के प्लेसमेंट एंड इंटरनशिप सेल के इंचार्ज प्रो. अभिषेक कुमार और कोआर्डिनेटर स्मिता सक्सेना ने मीडिया को इस बारे में जानकारी दी है। रोहित नेगी के पिता रमेश नेगी है, जो पेशे से किसान है और भाबर के रामदयालपुर गांव के रहने वाले हैं। इसके अलावा रोहित की मां सरिता नेगी गृहणी हैं। आगे पढ़िए
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड के IAS सविन को बधाई, UK स्कॉलरशिप पाने वाले भारत के इकलौते अफसर बने
किसान पिता का होनहार बेटा
1
/
किसान होने के बावजूद रमेश नेगी ने बेटे की पढ़ाई में कोई कमी नहीं होने दी। रोहित ने 12वीं तक की पढ़ाई एमकेवीएन स्कूल से की। बाद में गोविंद वल्लभ पंत इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी घुड़दौड़ी में एडमिशन लिया। इससे पहले रोहित ने अपने पहले ही प्रयास में गेट में 202वीं रैंक हासिल की थी। वो अपने इंस्टीट्यूट के टॉपर रह चुके हैं।
कभी नहीं छोड़ी मेहनत
2
/
मेहनत का दामन रोहित ने नहीं छोड़ा और लगातार आगे बढ़ते रहे। इसके बाद उनका सलेक्शन आईआईटी गुवाहाटी में हुआ। इसके बाद उनका प्लेसमेंट हुआ और अब एक बेहतरीन पैकेज और बेहतरीन नौकरी उन्हें मिली है। माता-पिता अपने बेटे रोहित की सफलता से बेहद खुश हैं। पहले दिन के कैंपस सिलेक्शन में ही रोहित नेगी का चयन इंटरनेशनल कंपनी के लिए हुआ है, जिसमें कंपनी की ओर से उसे 2.05 करोड़ का पैकेज ऑफर किया गया है।