image: Dehradun Neelam Dhyani appealed for financial assistance

गढ़वाल: गंभीर बीमारी से जूझ रही है नीलम भुली, इलाज के लिए चाहिए 25 लाख..मदद करें, शेयर करें

Neelam Dhyani एप्लास्टिक एनीमिया जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही है। नीलम का इलाज दिल्ली के एम्स में चल रहा है।
Feb 16 2022 5:06PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

उत्तराखंड की एक बेटी को इस वक्त आपकी मदद की दरकार है। देहरादून की रहने वाली Neelam Dhyani की उम्र 24 साल है। नीलम ध्यानी एप्लास्टिक एनीमिया जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही है। नीलम का इलाज दिल्ली के एम्स में चल रहा है। तबीयत में जब कोई सुधार नहीं हुआ तो डॉक्टर का कहना है कि बोन मैरो ट्रांसप्लांट ही एकमात्र विकल्प है। बोन मैरो ट्रांसप्लांट एक जटिल ऑपरेशन होता है, जिसके लिए 25 लाख रुपए का खर्चा आएगा। दरअसल जिस बीमारी एप्लास्टिक एनीमिया से नीलम ध्यानी जूझ रही है, वो एक ऐसी बीमारी है जिसमें शरीर में खून नहीं बनता। बार बार मरीज को खून चढ़ाना पड़ता है। ये एक ऐसी बीमारी है, जो बच्चे से लेकर बुजुर्ग किसी को भी हो सकती है। देहरादून की नीलम ध्यानी भी इसी बीमारी स जूझ रही हैं। इस मुश्किल घड़ी में नीलम के परिवार ने आप सभी से मदद की अपील की है। बोन मैरो ट्रांसप्लांट की राशि बहुत बड़ी है लेकिन हमारी छोटी छोटी कोशिशों से एक बहन की जान बच सकती है। आपको हम नीलम ध्यानी की बैंक अकाउंट डीटेल दे रहे हैं।
Bank – HDFC Bank
Name on Acc. – Neelam Dhyani
Acc. Number – 50100241282025
IFSC – HDFC0000044
UPI ID – neelamdhyani@ybl


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home