image: Anganwadi workers video viral in uttarakhand

उत्तराखंड में जिंदा है मानवता, दिव्यांग को पोलिंग बूथ ले जाती आंगनबाड़ी वर्कर का वीडियो देखिए

दिव्यांग को पोलिंग बूथ ले जाती हुई आंगनबाड़ी कार्यकत्री की वीडियो हुई वायरल, सभी कर रहे हैं सलाम
Feb 19 2022 9:40PM, Writer:अनुष्का ढौंडियाल

इंसानियत और करुणा..यह दो चीजें आजकल मुश्किल ही किसी में देखने को मिलती हैं। मगर आज भी इस दुनिया में कुछ दयालु लोग मौजूद हैं जिनकी वजह से दुनिया में आशा की किरण बची हुई है। जो लोग इंसानियत की जीती जागती मिसाल पेश करते हैं और दुनिया को यह साबित करते हैं कि दुनिया से अच्छाई अब भी खत्म नहीं हुई है। उत्तराखंड की एक हिम्मती और दयालु महिला की एक वीडियो खूब वायरल हो रही है। इस वीडियो में एक महिला जिसे आंगनबाड़ी कार्यकत्री बताया जा रहा है वह एक दिव्यांग को अपनी पीठ पर बैठा कर ले जा रही हैं। इस दिव्यांग को महिला पोलिंग बूथ पर ले जा रही है। एक महिला होकर भी जिस हिम्मत और मानवीय संवेदनाए महिला ने दिखाई हैं वह काबिले तारीफ है और सभी लोग महिला की खूब सराहना कर रहे हैं। लोग महिला को सम्मानित करने की बातें भी सोशल मीडिया पर उठ रही हैं। वीडियो कब का और किस चुनाव का है यह बात तो वायरल वीडियो में साफ नहीं है। लेकिन इसे उत्तराखंड का बताया जा रहा है और वीडियो में आ रही आवाज के अनुसार महिला दिव्यांग को पोलिंग बूथ लेकर जा रही है। आगे देखिए वीडियो

महिला पीठ में दिव्यांग को बैठा कर सड़क से चढ़ाई पार कर बूथ तक पहुँचाती है। वीडियो में इस आंगनबाड़ी वर्कर महिला का नाम दीपा देवी बताया जा रहा है। सभी लोग प्रशासन से आंगनबाड़ी कार्यकत्री को सम्मानित किए जाने की मांग कर रहे हैं।

सब्सक्राइब करें -


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home