देहरादून स्पोर्ट्स कॉलेज के पास मिला धीरेंद्र नयाल का शव, मौके पर मिली जहर की शीशी
Dehradun के Sports College के पास 45 वर्षीय Dhirendra Singh Nayal का शव मिलने से मचा हड़कंप
Mar 31 2022 6:31PM, Writer:अनुष्का ढौंडियाल
देहरादून में गुरुवार की सुबह तब हड़कंप मच गया जब Dehradun Sports College के पास एक व्यक्ति का शव पाया गया। शव मिलने से वहां कोहराम मच गया।
Dead body of Dhirendra Singh Nayal found
शव की सूचना मिलते ही रायपुर पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस परिजनों से भी आत्महत्या करने के पीछे की वजह जानने की कोशिश में जुटी है। बता दें कि शव के पास से नुवान की बोतल मिली है। जिससे आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। मिली गई जानकारी के मुताबिक स्पोर्ट्स कॉलेज के पास आज सुबह ही कुछ लोगों को 45 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला। शव की सूचना मिलते ही रायपुर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान उद्योग निदेशालय में अनुसेवक पद पर तैनात धीरेंद्र सिंह नयाल के रूप में हुई है।उनका शव महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज के पास मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अपनी तरफ से जांच पड़ताल में जुट गई है। पुलिस मामले की गहराई से जांच में जुट गई है।
मयूर विहार चौकी इंचार्ज अर्जुन सिंह गुसांई ने बताया कि गुरुवार की सुबह सूचना मिली कि महाराणा स्पोर्ट्स कालेज गेट नंबर तीन के पास एक मैदान के पास पेड़ के नीचे एक व्यक्ति पड़ा है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो उन्होंने देखा कि एक व्यक्ति मुंह के बल लेटा हुआ था। उसके मुंह और नाक से बुरी तरह झाग निकल रहा था। थोड़ी ही दूरी पर जहर की शीशी और ठंडे पानी की बोतल मिली। मृतक की पहचान धीरेंद्र सिंह नयाल निवासी नाथुवावाला के रूप में हुई है। धीरेंद्र सिंह उद्योग निदेशालय पटेलनगर में अनुसेवक के पद पर तैनात था। चौकी इंचार्ज ने बताया कि धीरेंद्र सिंह दो दिनों से गायब थे। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि पारिवारिक समस्या के कारण Dhirendra Singh Nayal ने आत्महत्या की है।