image: Rishikesh Shivaji Nagar Tent House Cylinder Blast Video

ऋषिकेश में एक के बाद एक 6 सिलेंडर ब्लास्ट, कई मीटर ऊपर उठा आग का गुबार..देखिए वीडियो

Rishikesh के Shivaji Nagar में एक Tent House के गोदाम में अचानक आग लग गई। एक के बाद एक 6 Cylinder Blast हो गए। देखिए Video (वीडियो साभार-न्यूज हाईट)
Apr 23 2022 2:09PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

एक बड़ी खबर और दिल दहला देने वाला वीडियो उत्तराखंड के ऋषिकेश से आया है। शुक्रवार देर शाम ऋषिकेश के शिवाजी नगर में एक टेंट हाउस के गोदाम में अचानक आग लग गई।

Rishikesh Shivaji Nagar Cylinder Blast Video

आग इतनी भीषण थी कि कुछ मिनट में ही आग ने पूरे गोदाम को अपने आगोश में ले लिया । इस घटना से आसपास के क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। इस दौरान गोदाम में रखे 6 गैस सिलेंडर धू-धू कर जलने लगे और धमाके के साथ एक के बाद एक सभी फट गए। भीषण आग और धाकों से आलपाल के लोगों में दहशत फैल गई। वीडियो में आप ये नजारा देख सकते हैं। सिलेंडर फटने की आवाज दूर-दूर तक सुनाई दे रही है। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। आग से नुकसान का अभी तक आकलन नहीं हो पाया है साथ ही आग के कारणों का भी पता नहीं चल सका है। ऋषिकेश मेयर अनीता ममगाईं भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि नुकसान का आकलन कर पीड़ितों को जल्द से जल्द मदद दी जाएगी। देखिए वीडियो (वीडियो साभार-न्यूज हाईट)

सब्सक्राइब करें -


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home