image: UKPSC JE Exam 2022 Admit Card Released Download

उत्तराखंड के युवा ध्यान दें: UKPSC जेई Exam का प्रवेश पत्र जारी, ऐसे करें डाउनलोड

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से संयुक्त राज्य इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा UKPSC JE Exam 2022 का Admit Card Released हो गया है। Download करें
Apr 23 2022 7:02PM, Writer:अनुष्का ढौंडियाल

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने संयुक्त राज्य इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है।

UKPSC JE Exam 2022 Admit Card Released

प्रवेश पत्र को ऑनलाइन मोड में जारी किया गया है। जिन उम्मीदवारों मे इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वह अपना प्रवेश पत्र उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को अपने पंजीकरण नंबर और जन्मतिथि का प्रयोग करना होगा।

UKPSC JE Exam 2022 Exam Date

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से संयुक्त राज्य इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा, 2021 का आयोजन 7 मई, 2022 से लेकर 10 मई, 2022 तक किया जाएगा। परीक्षा राज्यभर में निर्धारित विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होंगी। परीक्षा का आयोजन करते समय सभी तरह की कोरोना गाइडलाइन का पालन किया जाएगा। उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र पर परीक्षा की विषयवार तिथियां, परीक्षा केंद्र, उम्मीदवारों के रोल नंबर, परीक्षा का समय और परीक्षा से जुड़े विभिन्न सभी दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

UKPSC JE Exam Admit Card Download

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.gov.in पर जाएं। अब होम पेज पर दिखाई दे रहे संबंधित भर्ती के प्रवेश पत्र से संबंधित लिंक पर क्लिक करें। अब यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें। अब आपका प्रवेश पत्र सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। इसे डाउनलोड कर लें। याद रहे कि परीक्षा देते समय एडमिट कार्ड सबसे महत्वपूर्ण है इसीलिए इसका एक प्रिंट आउट जरूर निकलवा लें और प्रिंट आउट के साथ ही आप परीक्षा देने जाएं।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home