image: Facebook page of Rishikesh Mayor Anita Mamgai hacked

ऋषिकेश की मेयर अनीता ममगाई का फेसबुक पेज हैक, हैकर ने खिलवाया वीडियो गेम

Rishikesh की नगर निगम Mayor Anita Mamgai का facebook page hacked कर लिया गया। हैकर इसमें वीडियो गेम खिला रहा है।
Apr 26 2022 2:27PM, Writer:अनुष्का ढौंडियाल

उत्तराखंड के ऋषिकेश से चौंका देने वाला मामला सामने आया है।

Rishikesh Mayor Anita Mamgai facebook page hacked

ऋषिकेश की महापौर अनीता ममगाई का फेसबुक पेज किसी अंजान व्यक्ति ने हैक कर लिया है। हैकर इसमें लोगों को वीडियो गेम खिला रहा है। ऋषिकेश कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक को तहरीर दे दी गई है। फेसबुक पेज से गेम व अन्य पोस्ट अपलोड की जा रही है। दरअसल ऋषिकेश की नगर निगम महापौर अनीता ममगाईं का फेसबुक पेज हैक कर लिया गया। हैकर इसमें वीडियो गेम खिला रहा है। उनके जनसंपर्क अधिकारी ने इस संबंध में ऋषिकेश कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।महापौर के जनसंपर्क अधिकारी अजय सिंह बिष्ट ने मंगलवार की सुबह ऋषिकेश कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक को एक तहरीर दी है। जिसमें बताया है कि ऋषिकेश नगर निगम महापौर अनीता ममगाई का वेरीफाइड फेसबुक पेज किसी अज्ञात व्यक्ति ने हैक कर लिया है। उन्होंने अपने आईटी सेल को उक्त समस्या के बारे में बताया। पता चला कि उनका अकाउंट हैक कर लिया गया है और अज्ञात व्यक्ति की ओर से फेसबुक पेज से गेम व अन्य पोस्ट अपलोड की जा रही हैं और वर्ष 2022 की भी सारी पोस्ट भी पेज पर से हटा दी गई हैं। उन्होंने यह भी बताया कि यदि महापौर के वेरीफाइड फेसबुक पेज के ठीक होने तक कोई भी भ्रामक और गलत पोस्ट अपलोड की जाती है तो इस पोस्ट की जिम्मेदारी उनकी नहीं होगी। पुलिस द्वारा जनसंपर्क अधिकारी की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर दिया गया है और अब पुलिस फेसबुक पेज हैक करने वाले की खोजबीन में जुट गई है।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home