image: Death of 3 devotees in Yamunotri due to heart attack

उत्तराखंड चार धाम यात्रा के पहले दिन आई दुखद खबर, 3 श्रद्धालुओं की हार्ट अटैक से मौत

चारधाम यात्रा के पहले ही दिन हुई बड़ी अनहोनी, यमुनोत्री दर्शन करने आए 3 श्रद्धालुओं की हार्टअटैक से हुई दर्दनाक मृत्यु
May 5 2022 2:28PM, Writer:अनुष्का ढौंडियाल

उत्तराखंड के यमुनोत्री से बेहद दुखद खबर सामने आई है। यमुनोत्री यात्रा शुरू हो गई है।

Death of 3 devotees in Yamunotri due to heart attack

एक न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक यात्रा के पहले दिन ही यमुनोत्री धाम के दर्शन करने जा रहे तीन तीर्थयात्रियों की हार्टअटैक से मृत्यु हो गई है। यात्रा के पहले ही दिन ऐसी अनहोनी होने से लोगों के बीच भी कोहराम मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट विधि विधान के साथ खोले गए थे। लेकिन दर्शन करने से पहले ही तीन लोगों की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक मृतकों की पहचान दो पुरुष व एक महिला तीर्थ यात्री के रूप में हुई है। जिसमें उत्तर प्रदेश के जनपद सिद्धार्थ नगर निवासी अनिरुद्ध प्रसाद जायसवाल (65) की मौत यमुनोत्री मंदिर के पुल के पास, वहीं राजस्थान के डूंगरपुर निवासी कैलाश चौबीसा (63) की मौत भैरव मंदिर के पास और मध्य प्रदेश के जबलपुर निवासी शकुन परिहार (63) की मौत भनियालीगाड़ के पास हुई है। सभी के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home