image: Uttarakhand Char Dham Yatra Yamunotri Highway Road collapse

Uttarakhand Char Dham Yatra: यमुनोत्री हाईवे धंसा, 5000 से ज्यादा यात्री फंसे

Uttarakhand Char Dham Yatra को लेकर एक बड़ी अपडेट ये है कि yamunotri highway पर Road collapse होने से करीब 5000 से ज्यादा यात्री वहां फंस गए।
May 19 2022 1:41PM, Writer:अनुष्का ढौंडियाल

उत्तराखंड का यमुनोत्री हाइवे बीते दिन मे रानाचट्टी से लेकर जानकी चट्टी के बीच धंस गया जिसके बाद वहां 5000 यात्री फंस गए हैं।

Road collapses on Yamunotri Highway

हाइवे धंसने की वजह से यात्रियों को बसों में ही ठंड में सोना पड़ा। सबसे अधिक परेशानी यात्रियों को खरसाली में झेलनी पड़ी।यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर रानाचट्टी के पास अवरुद्ध मार्ग को खोलने का काम बीते बुधवार की रात से जारी है। रात को प्रशासन ने मार्ग पर सभी वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद रखी है ताकी मार्ग खोलने का कार्य तेजी से हो सके। रात भर रानाचट्टी से लेकर खरसाली तक यात्री खासे परेशान रहे। यात्रियों को बसों में ही सोना पड़ा, सबसे अधिक परेशानी यात्रियों को खरसाली में झेलनी पड़ी। वहीं यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित होने के कारण गुरुवार की सुबह यमुनोत्री धाम पहुंचने वाले यात्रियों की संख्या बेहद कम रही। दरअसल बुधवार की रात को यमुनोत्री धाम से 25 किमी पहले रानाचट्टी के पास यमुनोत्री हाईवे का 15 मीटर हिस्सा धंस गया था। यहां से केवल छोटे वाहन ही निकल पा रहे थे। बड़े वाहनों की आवाजाही ठप हो गई थी। आगे पढ़िए

रानाचट्टी से लेकर जानकी चट्टी के बीच से फंसे यात्रियों की संख्या 5000 से अधिक है। सबसे अधिक यात्री जानकी चट्टी में हैं। अधिकांश यात्रियों ने ठंड के बीच बसों में ही किसी तरह से रात कटी है। यात्री जानकी चट्टी में महंगाई की मार भी झेल रहे हैं। भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री संदीप राणा ने कहा कि बुधवार रात को यहां फंसे यात्री खासा परेशान रहे। यात्रियों ने किसी तरह बसों में रात कटी है।‌ वहीं जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि रानाचट्टी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण बड़कोट खंड की टीम हाईवे सुचारु करने में जुटी है। पहाड़ी को काटकर सड़क को चौड़ा किया जा रहा है। सड़क के ऊपरी तरफ चट्टान होने के कारण थोड़ा समय लग रहा है। बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए गुरुवार शाम तक रास्ता आवाजाही के लिए फिर से खोले जाने की संभावना है। Uttarakhand Char Dham Yatra पर आ रहे श्रद्धालु संभलकर सफर करें।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home