image: Rock fell on Max in Rudraprayag 1 killed 10 injured

रुद्रप्रयाग में भारी बारिश के बीच हादसा: चलती मैक्स पर गिरी चट्टान, 1 महिला की मौत..10 घायल

रूद्रप्रयाग-गौरीकुण्ड राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-109 पर चट्टान का मलबा गिरने से बोलेरो वाहन में सवार महाराष्ट्र की महिला की मौत हो गई
Jun 29 2022 6:53PM, Writer:कोमल नेगी

मानसून सक्रिय होते ही पहाडों पर मुसीबतें बरसने लगी हैं। जगह-जगह भूस्खलन से सड़कें बाधित हो गई हैं।

Rock fell on Max in Rudraprayag 1 killed 10 injured

रूद्रप्रयाग-गौरीकुण्ड राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-109 पर चट्टान का मलबा गिरने से बोलेरो वाहन में सवार महाराष्ट्र की महिला की मौत हो गई जबकि 10 यात्री घायल हुए हैं। घायलों को इमरजेंसी 108 के माध्यम से गुप्तकाशी अस्पताल भेजा गया है। जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब 11 बजे केदारनाथ से लौट रहे यात्रियों को लेकर मैक्स संख्या UK13 TA0380 गौरीकुंड से सोनप्रयाग आ रही थी। मुनकटिया के पास भारी बारिश के कारण पहाड़ का एक हिस्सा टूटकर वाहन पर गिर गया। जिससे 10 यात्री घायल हो गए व एक महिला यात्री की मौके की मृत्यु हो गई। सूचना पाकर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। एसडीआरएफ टीम, जिला पुलिस, व स्थानीय लोगों द्वारा संयुक्त ऑपरेशन चलाकर घायलों को रेस्क्यू कर 108 के माध्यम से अस्पताल भेजा गया। आगे पढ़िए

हादसे में पुष्पा, उम्र 62 वर्ष, निवासी कास्टी अहमदनगर महाराष्ट्र की मौके पर मौत हो गई। रेस्क्यू टीम ने शव को कटिंग उपकरणों की मदद से वाहन को काटकर बाहर निकाला।
घायलों का विवरण
ज्योति, पत्नी बाला साहब उम्र 40 वर्ष कास्टी अहमदनगर महाराष्ट्र।
कल्पना, पत्नी जगदीश उम्र 59 वर्ष निवासी करजत अहमदनगर महाराष्ट्र।
राम सालुंके, पुत्र दत्तामय उम्र 38 वर्ष निवासी गोंदा अहमदनगर महाराष्ट्र।
क्रशाना, पुत्र बाला साहब उम्र 12 वर्ष कास्टी अहमदनगर महाराष्ट्र।
गौतम, पुत्र सुनील उम्र 24 वर्ष निवासी पटना बिहार।
अंकित, शर्मा पुत्र उमाशंकर निवासी बिहार।
शिव, पुत्र ओमप्रकाश उम्र 24 निवासी पटना बिहार।
रमेश, पुत्र गब्बर सिंह उम्र 32 वर्ष निवासी बड़ासु।
टीका, राम उम्र 32 वर्ष नेपाल।
पलमन, पुत्र बांके बहादुर उम्र 30 वर्ष निवासी नेपाल।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home