image: Aditya Tare of Mumbai Jeevanjot of Punjab selected in Uttarakhand team

उत्तराखंड के लिए खेलेंगे मुंबई और पंजाब के दो स्टार बैट्समैन, टीम में हुआ सलेक्शन

उत्तराखंड से खेलेंगे मुंबई के पूर्व कप्तान आदित्य तारे और पंजाब के बल्लेबाज जीवनजोत। पढ़िए पूरी खबर
Aug 31 2022 11:46AM, Writer:अनुष्का ढौंडियाल

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) ने आगामी घरेलू सत्र के लिए आखिरकार अपने गेस्ट प्लेयर्स का चयन कर ही लिया है।

Aditya Tare and Jeevanjot selected in Uttarakhand team

सीएयू ने मुंबई के पूर्व कप्तान आदित्य तारे और पंजाब के बल्लेबाज जीवनजोत सिंह को उत्तराखंड से खिलाने का निर्णय ले लिया है। सीएयू ने दोनों खिलाड़ियों को आगामी सत्र के लिए बतौर गेस्ट प्लेयर टीम में शामिल किया है। इसके अलावा ऐसा भी माना जा रहा है कि आदित्य तारे को सीनियर टीम की कप्तानी सौंपी जा सकती है। सीएयू का दावा है कि आदित्य तारे और जीवन ज्योत को टीम में ऐड करने से टीम और अधिक मजबूत बनेगी। इन दोनों खिलाड़ियों के अनुभव का टीम को लाभ मिलेगा जिससे टीम का बल्लेबाजी क्रम और भी ज्यादा मजबूत होगा। आपको बता दें कि घरेलू क्रिकेट का नाम जब भी आता है तो मुंबई के रहने वाले आदित्य तारे को सबसे शानदार खिलाड़ियों की सूची में रखा जाता है। उन्होंने घरेलू सत्र में वर्ष 2008 से मुंबई के लिए खेलना शुरू किया। वर्ष 2010 से 2015 तक वह आइपीएल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस से जुड़े रहे। जबकि वर्ष 2016 में हैदराबाद व वर्ष 2017 में दिल्ली के लिए खेले। अब वर्ष 2018 से मुंबई इंडियंस से वापस जुड़ गए हैं।

aditya tare cricket career

आदित्य ने अपने फर्स्ट क्लास क्रिकेट करियर में 76 मैचों में 37.29 के औसत से 4363 रन बनाए हैं। इनमें नौ शतक व 25 अर्द्धशतक शामिल हैं। इसमें उनका सर्वाधिक स्कोर 222 रन है। लिस्ट-ए क्रिकेट में आदित्य ने 73 मैचों में 36 के औसत से 1841 रन बनाए हैं। इनमें एक शतक व 12 अर्द्धशतक शामिल है। जबकि उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 118 रन है। टी-20 में आदित्य ने 106 मैच खेले हैं, इनमें 26.76 के औसत से 2141 रन बनाए हैं।

Jeevanjot cricket career

वहीं पंजाब के जीवनजोत सिंह ने घरेलू सत्र में वर्ष 2012 से पंजाब के लिए खेलना शुरू किया था। जीवनजोत दाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज हैं और आफ-ब्रेक गेंदबाजी करते हैं। वह इंडिया ए टीम के लिए भी खेल चुके हैं। उन्होंने अपने फर्स्ट क्लास क्रिकेट करियर में 71 मैचों में 38.82 के औसत से 4310 रन बनाए हैं। इनमें दस शतक व 22 अर्द्धशतक शामिल हैं।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home