केदारनाथ में PM मोदी के आने से पहले शुरु हुई बर्फबारी, देखिए खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो
केदारनाथ में पीएम मोदी के आगमन से पहले बर्फबारी हो रही है। देखिए केदारनाथ Kedarnath में Snowfall और rain का वीडियो (Snowfall in Kedarnath Videos and Photos)
Oct 20 2022 4:25PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क
केदारनाथ में पीएम मोदी के आगमन से पहले बर्फबारी हो रही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज 5 जिलों में बर्फबारी की संभावना थी। ये भविष्यवाणी सही साबित हो रही है।
Snowfall in Kedarnath Videos and Photos
केदारनाथ में लगातार बर्फबारी हो रही है। लगातार बर्फबारी से केदारपुरी में बर्फ जम चुकी है। इस दौरान धाम में अधिकतम तापमान और तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। आपको बता दें कि 21 अक्टूबर को पीएम मोदी का केदारनाथ दौरा प्रस्तावित है। बीते एक पखवाड़े से केदारपुरी में आए दिन दोपहर बाद मौसम खराब हो रहा है। इस वजह से बारिश और ऊंचाई वाली पहाड़ियों पर हिमपात हो रहा है। केदारनाथ में सुबह से घने बादल छाए रहे और सुबह 8 बजे के बाद हल्की बारिश होने लगी। 9 बजे से यहां बारिश पड़नी शुरू हुई और शाम तक यहां बर्फबारी शुरू हो गई। आगे देखिए तस्वीरें और वीडियो
Latest Snowfall in Kedarnath pic 01
1
/
केदारनाथ में ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई है। जिससे धाम में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। यात्री बर्फबारी के नजारे देख रोमांचित हो रहे हैं।
Latest Snowfall in Kedarnath pic 02
2
/
बीते कुछ दिनों में हुई बारिश और बर्फबारी के बाद उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में अब सुबह के समय ठंड का अहसास हो रहा है।
Latest Snowfall in Kedarnath pic 03
3
/
इसी क्रम में आज मंगलवार को इस सीजन में दूसरी बार केदारनाथ की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई है। वहीं बारिश का क्रम कम होने के बाद अब केदारनाथ सहित समस्त चार धामों में यात्रियों की संख्या बढ़ रही है।
Latest Snowfall in Kedarnath pic 04
4
/
केदारनाथ पहुंच रहे श्रद्धालु बर्फ से ढकी इन वादियों को देख रोमांचित हो रहे हैं। केदारनाथ में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है।