उत्तराखंड से गजब की खबर: दुल्हन को पसंद नहीं आया लहंगा, टूट गई शादी
शादी तोड़ने के क़ई कारण आपने सुने होंगे मगर हल्द्वानी में एक लड़की ने अजीबोगरीब कारण से शादी तोड़ दी है।
Nov 11 2022 1:14AM, Writer:कोमल नेगी
हल्द्वानी से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। शादी तोड़ने के क़ई कारण आपने सुने होंगे मगर हल्द्वानी में एक लड़की ने अजीबोगरीब कारण से शादी तोड़ दी है।
Wedding Cancel for Lehenga in Haldwani
आरोप है कि एक युवती ने सगाई होने के बाद अपने मंगेतर से इसलिए शादी करने से इंकार कर दिया कि वादे के अनुसार दूल्हा पक्ष जो 10 हजार रुपए का लहंगा लेकर आया, वह उसे पसंद नहीं आया। मामला पुलिस तक पहुंच गया, और घंटों के विवाद के बाद किसी तरह दोनों पक्षों में समझौता हो पाया तो भी अब दोनों पक्ष यह शादी नहीं कराने के पक्ष में हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार हल्द्वानी निवासी एक युवती की सगाई गत जून माह में अल्मोड़ा जिले के युवक से हुई थी, और तय कार्यक्रम के अनुसार शादी गत पांच नवंबर को होनी थी। आगे पढ़िए
लेकिन इस बीच जबकि शादी के कार्ड भी बंट गए थे, लड़की ने कथित तौर पर इस बात पर शादी करने से इंकार कर दिया कि सगाई में तय होने के बाद लड़की की ओर से जो लहंगा उसे दिया गया वह उसे पसंद नहीं आया। जबकि लड़के पक्ष का कहना था कि उन्होंने खास तौर पर लखनऊ से 10 हजार रुपए का लहंगा मंगवाया। लड़की को लहंगा पसंद नहीं आया तो लड़के के पिता बकायदा लड़की को अपना एटीएम कार्ड भी दे आए कि वह अपनी पसंद का लहंगा खरीद ले। इसके बावजूद लड़की नहीं मानी। अंत में मामला पुलिस तक गया और तमाम कोशिशों के बाद भी दोनों पक्षों में मामला सुलझ नहीं सका और दोनों पक्षों की सहमति से शादी तोड़ दी गई।