image: Uttarakhand Police Constable Recruitment 2022

खुशखबरी: उत्तराखंड में 1000 कांस्टेबल की भर्ती जल्द, पढ़िए पूरी डिटेल

Uttarakhand Police Constable Recruitment 2022 एक अच्छी खबर आई है..जल्द होगी उत्तराखंड में 1000 पुलिस कांस्टेबल भर्ती
Nov 25 2022 12:59PM, Writer:अनुष्का ढौंडियाल

अगर आप भी उत्तराखंड के पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे हैं तो इस खबर को अंत तक पढ़िए।

Uttarakhand Police Constable Recruitment 2022

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिछले दिनों कांस्टेबल के शेष रिक्त पदों पर भी भर्ती जल्द शुरू करने के निर्देश पुलिस विभाग को जारी किए हैं। मंजूरी मिलने के बाद पुलिस विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। भाग जल्द ही भर्ती का प्रस्ताव शासन को भेज देगा। गौरतलब है कि राज्य में कांस्टेबल के 1521 पदों पर भर्ती प्रक्रिया पहले से ही निर्धारित है।उत्तराखंड में इस समय कांस्टेबल के 2300 पद रिक्त हैं। इनमें से 1521 पदों को भरने के लिए इसी वर्ष जनवरी में भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई थी। मगर पेपर लीक प्रकरण के चलते लिखित परीक्षा अब तक नहीं हो पाई है। पुलिस विभाग जल्द ही यह परीक्षा कराने की बात कह रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी पिछले दिनों कांस्टेबल के शेष रिक्त पदों पर भी भर्ती जल्द शुरू करने के निर्देश पुलिस विभाग को जारी किए हैं। मुख्यमंत्री ने इसके अतिरिक्त 1000 पदों पर भी जल्द भर्ती करने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। इसके लिए जल्द ही प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा जाएगा।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home