image: Dehradun FRI Closed Till 15 Jan Leopard Family

अभी अभी: देहरादून FRI 15 जनवरी तक बंद..यहां घूम रहा है गुलदार का परिवार, जारी हुआ अलर्ट

देहरादून एफआरआई को 15 जनवरी तक आम लोगों के लिए बंद कर दिया गया है। इसकी वजह है गुलदार का परिवार
Dec 28 2022 6:19PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

अगर आप देहरादून एफआरआई जाने का मन बना रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए है।

Leopard Family seen in Dehradun FRI

देहरादून एफआरआई को 15 जनवरी तक आम लोगों के लिए बंद कर दिया गया है। इसकी वजह है गुलदार का परिवार..इसके लिए आदेश जारी हुआ है। इसमें लिखा गया है कि सभी को सूचित किया जाता है कि वन अनुसंधान संस्थान परिसर में लगातार कई दिनों से प्रातः सायं एवं दिन के समय में तेंदुए को उनके बच्चों के साथ देखा गया है। परिसर के अंदर दिन के समय भी तेंदुओं के विचरण के कारण किसी अनहोनी से बचने एवं सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए सक्षम अधिकारी के निर्देशानुसार वन अनुसंधान संस्थान परिसर को सभी आगंतुकों (प्रातः एवं सायं भ्रमणकर्ताओं सहित) के लिए दिनांक 29-12-2022 से 15-01-2023 तक बंद रखा जाता है


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home